सीहोर-इंदौर में ED का एक्शन, कारोबारी मनोज परमार के ठिकानों पर छापा
Vikram Jain | Dec 07, 2024, 23:03 IST
bhopal ED raid on businessman Manoj Parmar premises
ईडी ने सीहोर और इंदौर में कारोबारी मनोज परमार के ठिकानों पर छापेमारी की और कई दस्तावेज और संपत्तियां जब्त की। बीजेपी का आरोप है कि गुल्लक टीम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं तक काली कमाई पहुंचाई जा रही थी।
BHOPAL. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने सीहोर और इंदौर में छापामार कार्रवाई की है। ED ने सीहोर में कारोबारी मनोज परमार और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मारा है। कार्रवाई में कई बेनामी दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी अफसरों ने मनोज परमार के सीहोर और इंदौर वाले 4 ठिकानों से साढ़े तीन लाख रुपए फ्रिज किए हैं किया है। अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है। ईडी की कार्रवाई को बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बता दें कि कारोबारी मनोज परमार कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क रखने वाले और गुल्लक भेंट करने के लिए चर्चित है।
प्रवर्तन निदेशालय भोपाल जोनल कार्यालय के अनुसार के मुताबिक यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की गई है। इसमें कारोबारी मनोज परमार और सहयोगियों के मामले में सीहोर और इंदौर में 4 परिसर में सर्चिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और चल-अचल संपत्तियां प्राप्त हुई हैं। दस्तावेज किए गए हैं। जब्त संपत्ति में बैंक बैलेंस भी शामिल है।
रायपुर प्रवर्तन निदेशालय ने भी एमपी में एक अन्य कार्रवाई की है। यहां ईडी ने 387.99 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति को अस्थाई रूप से कुर्क किया है। ईडी ने यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स द्वारा मुंबई और एमपी में भी निवेश करने की सूचना मिलने के बाद की थी। जांच में सामने आया है कि मॉरीशस में स्थित कंपनी एफपीआई और एफडीआई के माध्यम से हरिशंकर टिबरेवाल से संबंधित मेसर्स टानो इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी फंड द्वारा निवेश किया गया है। यह निवेश छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्य प्रदेश में किया गया है, जिसमें अचल संपत्ति प्रमोटरों के नाम पर रखी गई हैं।
सीहोर के आष्टा में उद्योगपति मनोज परमार के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता ने नरेंद्र सिंह सलूजा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि परमार ने "गुल्लक टीम" नामक एक समूह बनाया था, जो कांग्रेस के नेताओं को पैसों की गुल्लक भेंट करता था और बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रचार करता था। सोशल मीडिया पर सलूजा ने आगे कहा कि ये गुल्लक टीम कांग्रेस का प्रचार करती है और दिनभर सोशल मीडिया पर भाजपा को कोसती है।
मनोज परमार रात दिन अपनी इस गुल्लक टीम को प्रमोट करता है, इस गुल्लक टीम की आड़ में भ्रष्टाचार की कमाई का कैसा खेल खेला जा रहा था। यह आज पता चला है...? इस छापामार कार्रवाई यह सवाल उठता है कि गुल्लक टीम के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं तक काली कमाई के पैसे पहुंचाए जा रहे थे।ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस पर दबाव बढ़ गया है कि वह यह स्पष्ट करें कि गुल्लक टीम के माध्यम से कितने पैसे पहुंचाए गए हैं और इस संबंध में उनके नेताओं का क्या संबंध है।
सीहोर और इंदौर में ED की कार्रवाई
एमपी में निवेश को लेकर कार्रवाई
बड़ी खबर...
मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के आष्टा क़स्बे के मनोज परमार पर ED का छापा....?
जानकारी के मुताबिक कई बेनामी दस्तावेज , आपत्तिजनक दस्तावेज , चल - अचल संपत्तियो के दस्तावेज इनके पास से बरामद हुए है...
ये वही उद्योगपति मनोज परमार है , जो रात दिन भाजपा को कोसता है , जिसने… pic.twitter.com/4LFutibejS
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) December 7, 2024
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ऐसे लोगों से कांग्रेस के क्या संबंध?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari