चॉकलेट के लिए रूठकर बीच सड़क पर बैठी मासूम, स्कॉर्पियो ने 20 फीट तक घसीटा

Aman Vaishnav | Jul 20, 2026, 12:09 IST
Share
भोपाल में 4 साल की मासूम की मौत
भोपाल में 4 साल की मासूम की मौत

भोपाल के बैरसिया में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर बैठी 4 साल की बच्ची को स्कॉर्पियो कार ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई है और आरोपी ड्राइवर फरार है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल के बैरसिया इलाके में एक मासूम बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई।
  • चार साल की बच्ची चॉकलेट लेने दुकान जा रही थी।
  • सड़क पार करते समय वह पीछे रह गई और सड़क पर ही बैठ गई।
  • इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार ने उसे कुचल दिया।
  • हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया।

दो बहनें गई थीं दुकान

दरअसल यह घटना भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र के लालरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि सोहल खान की दो बेटियां घर से चॉकलेट लेने निकली थीं। किराना दुकान सड़क के उस पार थी। दोनों बहनों ने सड़क पार करने की कोशिश की।

इसी बीच बड़ी बहन जल्दी से सड़क पार कर गई लेकिन चार साल की छोटी बहन पीछे रह गई। वह रूठकर सड़क पर ही बैठ गई। शायद वह बड़ी बहन का इंतजार कर रही थी।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

इसी दौरान वहां एक स्कॉर्पियो कार आ पहुंची और कार ने बच्ची को लगभग 20 फीट तक कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज बेहद दर्दनाक बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों में गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे में मासूम बच्ची की मौत से पूरे इलाके में गुस्सा फैल गया है। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो चुकी है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। बच्चों के अकेले सड़क पार करने के दौरान निगरानी जरूरी है। साथ ही रिहायशी इलाकों में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की भी जरूरत है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भागीरथपुरा दूषित पानी से हुई मौतों पर 6 माह में भी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं, आज सुनवाई

नरसिंहपुर सीमा पर हाइवा ने रौंदे 8 युवक, चार की दर्दनाक मौत

होली के विवाद में उज्जैन में दो भाइयों की हत्या,एक आरोपी का शार्ट एंकाउंटर, तीन फरार

इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी पति का शव

Tags:
  • सड़क हादसे में मौत
  • हादसे में मासूम बच्ची की मौत
  • CCTV
  • मासूम बच्ची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती