भोपाल के सरकारी कर्मचारियों की मौज, 2026 में मिलेंगे 4 लोकल हॉलिडे
Manya Jain | Jan 02, 2026, 21:01 IST
bhopal local holidays list 2026
भोपाल जिला प्रशासन ने साल 2026 के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। जानें कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कब-कब रहेंगी जिले में सरकारी छुट्टियां।
MP News। नए साल के साथ ही भोपाल जिला प्रशासन ने 2026 के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। कलेक्टर कार्यालय ने इस बारे में आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस साल भोपाल जिले में कुल चार लोकल हॉलिडे होंगे। ये छुट्टियां सभी सरकारी कार्यालयों (MP Govt Employees)और संस्थानों में लागू होंगी।
प्रशासन (Bhopal Collector)ने अवकाश की सूची जारी की है। पहले स्थानीय अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति के लिए है। इसके बाद, त्योहारों के सीजन में 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का अवकाश रहेगा। 19 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण अवकाश 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर होगा। यह अवकाश केवल भोपाल शहर में लागू होता है। हर साल यह अवकाश गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद और सम्मान में दिया जाता है।
सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) पूरे राज्य या देश में होते हैं। जबकि स्थानीय अवकाश (mp holiday list) का फैसला जिला कलेक्टर के हाथ में होता है। कलेक्टर अपनी मर्जी से इसे तय कर सकते हैं। इस तरह के अवकाश केवल एक खास इलाके में होते हैं।
इस कैलेंडर की खास बात यह है कि इस बार स्थानीय अवकाशों के चलते कर्मचारियों को Long Weekends का फायदा मिल सकता है।
mp local holidays
इन चार दिन रहेगी छुट्टी
क्या होते हैं 'लोकल हॉलिडे' ?
- यह अवकाश संबंधित जिले के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होता है।
- बैंक और कोषालय (Treasuries) अक्सर इस दायरे से बाहर रहते हैं, क्योंकि उनका संचालन आरबीआई (RBI) के नियमों के अधीन होता है।
- निजी संस्थानों के लिए यह अनिवार्य नहीं होता, लेकिन वे अपनी सुविधा अनुसार इसे अपना सकते हैं।
मिल सकता है लंबी छुट्टियों का फायदा
- सितंबर का अंत: 25 सितंबर (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश है, जिसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलकर 3 दिन का ब्रेक मिल सकता है।
- अक्टूबर की छुट्टियाँ: 19 अक्टूबर (सोमवार) को महानवमी की छुट्टी है। यदि इससे पहले शनिवार और रविवार का अवकाश जुड़ता है, तो यहाँ भी 3 दिनों की निरंतर छुट्टी का अवसर बन रहा है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA