मंत्री के करीबी सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त की रेड, नोटों के बंडल मिले
Sourabh Bhatnagar | Dec 19, 2024, 12:37 IST
sourav
लोकायुक्त टीम ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित ठिकाने पर दबिश दी है। वहीं, कार्रवाई की जद में चेतन सिंह नामक शख्स भी आया है।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर जांच एजेंसियां लगातार छापा मार रही हैं। क्या ईडी, क्या सीबीआई और क्या लोकायुक्त... सभी प्रमुख जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। अब लोकायुक्त टीम ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित ठिकाने पर दबिश दी है। वहीं, कार्रवाई की जद में चेतन सिंह नामक शख्स भी आया है। दोनों पर बड़े पैमाने पर दलाली करने का आरोप है। जांच टीम गहनता से पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सौरभ शर्मा मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। वह परिवहन विभाग में बतौर आरक्षक पदस्थ था। बाद में उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। फिर वह पहले कमलनाथ सरकार, बाद में शिवराज सरकार में एक मंत्री के संपर्क में आया और उनसे जुड़ गया, सौरभ तभी से मंत्री का करीबी रहा है। आपको बता दें कि यह नेताजी अब मोहन सरकार में भी मंत्री हैं।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में भारी मात्रा में रुपए बरामद हुए हैं। नोटों की गिनती की जा रही है। पूरी स्थिति लोकायुक्त की जांच खत्म होने के बाद भी स्पष्ट होगी। वहीं, चेतन सिंह के ठिकानों पर भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अभी उसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
जानकारी के अनुसार, सौरभ शर्मा मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। वह परिवहन विभाग में बतौर आरक्षक पदस्थ था। बाद में उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। फिर वह पहले कमलनाथ सरकार, बाद में शिवराज सरकार में एक मंत्री के संपर्क में आया और उनसे जुड़ गया, सौरभ तभी से मंत्री का करीबी रहा है। आपको बता दें कि यह नेताजी अब मोहन सरकार में भी मंत्री हैं।
भोपाल में स्कूल और दलाली का धंधा
सौरभ शर्मा राजधानी भोपाल में स्कूल भी चलाता है। उसके पास शाहपुरा में जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी है। उस पर परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर दलाली करने के आरोप भी हैं। तमाम शिकायतों के बाद अब लोकायुक्त ने सौरभ के ठिकानों पर दबिश दी है। उसके अरेरा कॉलोनी स्थित निवास पर नोटों के बंडल मिले हैं। यह देखकर लोकायुक्त की टीम भी हैरान है। फिलहाल नोटों की गिनती की जा रही है।
भारी मात्रा में रुपए बरामद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA