10 से ज्यादा देशों में फैले LSD तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, भोपाल में 12वीं का छात्र गिरफ्तार
MP की राजधानी भोपाल में खतरनाक ड्रग की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के जरिए मंगवाए जा रहे LSD ड्रग की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसके पीछे कोई माफिया नहीं, बल्कि 12वीं क्लास का एक 19 साल का छात्र है। पुलिस को दिल्ली से इस तस्करी के इनपुट मिले थे। दरअसल NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने बड़े ड्रग तस्करी सिंडिकेट का खुलासा किया है। 10 से ज्यादा देशों में इनका नेटवर्क था इस मामले में अबतक 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पोस्ट से पहुंचा नशे का सामान
टेलीग्राम पर होती थी डील
पुलिस को पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह DAUNT LINK नाम की वेबसाइट से नशे का सामान मंगाता था। Telegram पर डील करता था और फिर डाक (Courier) के जरिए LSD की खेप मंगवाता था। आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने पूरा तरीका YouTube पर देखा था।
वहीं से उसने ड्रग ऑर्डर करने और उसे पार्सल में मंगाने की तरकीब सीखी। यह उसकी तीसरी खेप (third order) थी। इससे पहले दो बार भी वह इसी प्रक्रिया से ड्रग मंगवा चुका है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
पुलिस टेलीग्राम चैनलों पर भी रख रही नजर
भोपाल में यह पहली बार है जब LSD जैसे ड्रग का मामला पकड़ में आया है। इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। अब पुलिस की नजर शहर में Telegram और डार्क वेबसाइट्स (dark websites) के जरिए हो रही नशा तस्करी पर है।
यह भी पढ़ें...योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
क्या है LSD
LSD (Lysergic Acid Diethylamide) एक खतरनाक हॉल्यूसिनोजेनिक ड्रग (Hallucinogenic drug) है। इसका नशा करने वाले व्यक्ति को चीजें वैसी नहीं दिखतीं जैसी होती हैं। इसका असर 20 से 90 मिनट में शुरू हो जाता है और 12 घंटे तक रह सकता है। यह पेपर टैब, लिक्विड ड्रॉप या कैप्सूल के रूप में लिया जाता है।
ड्रग का असर इंसान की भावनाओं (emotions), संवेदनाओं (senses) और समय की समझ (time perception) को पूरी तरह बिगाड़ देता है। इसके सेवन से शरीर को भारी नुकसान होता है, साथ ही व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
Telegram Scam | भोपाल ड्रग्स नेटवर्क | भोपाल ड्रग्स केस | भोपाल ड्रग्स रैकेट | MP News