राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा के भाई विपिन का आरोप, ड्रग्स लेते हैं सोनम और राज, सभी का नार्को टेस्ट कराएं
Vishwanath Singh | Jun 29, 2025, 13:19 IST
Sourabh796
विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे शुरू से ही आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है, "अब तक दो आरोपी अपने बयान बदल चुके हैं, हमें आशंका है कि सोनम और राज भी आगे चलकर अपने बयान बदल सकते हैं।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में रोजाना नए मोड़ सामने आ रहे हैं। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने अब दो मुख्य आरोपियों सोनम और राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि दोनों आरोपी न सिर्फ ड्रग्स लेते हैं, बल्कि मामले से जुड़ी कई अहम सच्चाइयों को छिपा रहे हैं। वहीं, शिलॉन्ग एसआईटी की टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची और शनिवार देर रात महालक्ष्मी नगर में ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर पर छापेमारी की।
विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे शुरू से ही आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है, "अब तक दो आरोपी अपने बयान बदल चुके हैं, हमें आशंका है कि सोनम और राज भी आगे चलकर अपने बयान बदल सकते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि राज ड्रग्स लेता था और जब वह सोनम का प्रेमी है, तो संभव है कि सोनम भी नशे की लत में हो।
शनिवार रात करीब आधे घंटे तक चली तलाशी में शिलॉन्ग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने शिलोम जेम्स के घर से दस्तावेज जब्त किए और फिर उन्हें अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि सोनम के काले बैग से गायब हुए गहने शिलोम ने ही छिपाए हैं। इन्हीं गहनों की बरामदगी के लिए छापेमारी की गई।
SIT टीम का यह दौरा सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार टीम और भी जगहों पर छानबीन करने की तैयारी में है। इससे पहले गुरुवार को एसआईटी ने बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को इंदौर से शिलॉन्ग ले जाया था। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपनी फरारी के दौरान इसी बिल्डिंग के फ्लैट में पनाह ली थी।
पूरे मामले में अब ड्रग्स एंगल और चोरी हुए गहनों की बरामदगी जांच का मुख्य केंद्र बन गया है। SIT की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या हत्या की योजना में नशे की कोई भूमिका थी? वहीं, सोनम और राज के संबंध, उनके ड्रग्स से जुड़ाव और फरारी के दौरान मिली मदद पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विपिन रघुवंशी का बड़ा आरोप: "राज ड्रग्स लेता था, सोनम भी नशे में थी"
सोनम ने खुद कहा था कि वह नशे की हालत में थी
विपिन ने दावा किया कि सोनम खुद यह कबूल कर चुकी है कि जब वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के ढाबे पर मिली थी, तब वह नशे की हालत में थी। विपिन ने कहा, "मैं यह नहीं कहता कि ये लोग रोज नशा करते होंगे, लेकिन सोनम ने खुद कहा था कि उसे यह भी याद नहीं कि वह ढाबे पर कैसे पहुंची। ऐसे में यह साफ है कि वहां जाने से पहले ड्रग्स का सेवन हुआ होगा।
शिलोम जेम्स के घर पर SIT की कार्रवाई
और छानबीन की तैयारी, अन्य जगहों पर जांच जारी
जांच की दिशा: अब गहनों की तलाश और ड्रग्स एंगल पर फोकस
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari