रोजाना 12 घंटे चलेगी भोपाल मेट्रो, हर 30 मिनट में होगा नया फेरा
Amresh Kushwaha | Published:
bhopal-metro-daily-operations
भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो के शेड्यूल पर मंथन किया जा रहा है। मेट्रो हर 30 मिनट में चलेगी। यह सुविधा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी। जानें मेट्रो की पूरी जानकारी...
BHOPAL. भोपाल मेट्रो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब मेट्रो अपने कमर्शियल रन की ओर बढ़ चुकी है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए मेट्रो के लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह तारीख अभी तय नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल मेट्रो दौड़ने को तैयार पर नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, जानें वजह
मेट्रो कॉरपोरेशन के अनुसार, प्रायोरिटी कॉरिडोर पर हर 30 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। हालांकि, जब ऑरेंज लाइन का पूरा रूट चालू हो जाएगा, तो यह समय और भी कम हो सकता है। यह रूट 16 किलोमीटर तक फैला होगा। उस वक्त मेट्रो का फेरा हर 10 मिनट में होगा।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल मेट्रो के ट्रायल के बाद CMRS ने किया निरीक्षण, नवंबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
ये खबर भी पढ़िए...रफ्तार पर ब्रेक! मेट्रो के काम में कछुए की चाल, कागजों में तेज, जमीन पर धीमी
भोपाल मेट्रो का संचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा। यह समय इसलिए तय किया गया है क्योंकि इस समय एमपी नगर और एम्स-सुभाषनगर रूट पर ट्रैफिक अधिक रहता है। इसके अलावा, एमपी नगर में सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों की अधिकता है। इससे मेट्रो के लिए अच्छा फायदा हो सकता है।
मेट्रो के लोकार्पण के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं, लेकिन एक बड़ी चुनौती सामने आई है। भोपाल के 8 मेट्रो स्टेशनों में से एक भी स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसका मतलब है कि यात्रियों को अपनी गाड़ियों की पार्किंग के लिए अन्य विकल्पों पर निर्भर रहना होगा।
ये खबर भी पढ़िए...मात्र 20 रुपए में कर सकेंगे मेट्रो में सफर, 7 दिन तक फ्री और 3 महीने तक टिकट पर मिलेगी छूट
भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो को हर स्टेशन पर 2 से 5 मिनट में पहुंचने की क्षमता होगी। इस दौरान कुल 27 मेट्रो ट्रेनें भोपाल में चलेंगी। इनमें से 9 मेट्रो ट्रेनें अब तक ट्रायल पर चल रही हैं।
प्रायोरिटी कॉरिडोर की तैयारियां पूरी
भोपाल मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर 6.22 किलोमीटर लंबा होगा। यह सुभाषनगर से एम्स तक चलेगा। इस मार्ग पर 8 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर और अन्य सुविधाओं की टेस्टिंग की जा रही है, ताकि 10 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएं।
हर 30 मिनट में मेट्रो का नया फेरा
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल मेट्रो के ट्रायल के बाद CMRS ने किया निरीक्षण, नवंबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
भोपाल मेट्रो की खबर पर एक नजर...
|
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी मेट्रो
एक भी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग नहीं
ये खबर भी पढ़िए...मात्र 20 रुपए में कर सकेंगे मेट्रो में सफर, 7 दिन तक फ्री और 3 महीने तक टिकट पर मिलेगी छूट
भोपाल में चलेंगी 27 मेट्रो ट्रेनें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari