बनते- बनते रह गए स्पेशल-120, बेरोजगारों से नौ करोड़ की ठगी

Pratibha ranaa | May 15, 2024, 08:55 IST
Share
bhopal fraudd
bhopal fraudd

भोपाल में 7-8 युवक पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के पास ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उनके पास पुलिस की वर्दी का अलग-अलग सामान था। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक व्यक्ति ने आईबी समेत अन्य सरकारी विभाग में नौकरी के नाम पर सात-सात लाख रुपए लिए थे।

BHOPAL. भोपाल में पुलिस की वर्दी पहनकर 9 करोड़ रुपए की ठगी ( police uniform wear fraud ) का मामला सामने आया है। ठग पुलिस अफसर की वर्दी पहनकर घूमता था और फिर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था। ठग 120 लोगों को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) में जॉब का ज्वाइनिंग लेटर देकर 8 से 9 करोड़ की ठगी करके भागा है। ज्यादातर लोगों को उसने आईबी में नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड दिया था। लोग जब ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो खुलासा हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू हो गई हैं। ( bhopal fraud )

पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी

दरअसल ठगी का शिकार कुछ लोग जब न्याय की गुहार लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे तो वह उनके हाथ में सामान देखकर हैरान रह गए। किसी के हाथ में पुलिस की टोपी, किसी के हाथ में शर्ट, किसी के पास पेंट, किसी के हाथ में जूते, किसी के पास छड़ी तो कोई वर्दी के स्टार लिए था। पता चला कि ठग ये सब पहनकर लोगों को अपने झांसे में लेता था।

नौकरी के नाम पर ठगे 7-7 लाख

जानकारी के मुताबिक 8 युवक पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के पास ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। किसी के पास पुलिस की टॉपी थी, किसी के पास शर्ट, सबके पास पुलिस की वर्दी का अलग-अलग सामान था। पीड़ितों ने बताया कि ठग ने उनके साथ आईबी समेत अन्य सरकारी विभाग में नौकरी के नाम पर सात-सात लाख रुपए लिए थे। उन्हें ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड भी दिए थे।

ये खबर भी पढ़िए...120 करोड़ बैंक में पड़े रहे, मेडिकल यूनिवर्सिटी ने ब्याज की चिंता ही नहीं की

पीड़ितों ने पकड़ा तो कपड़े उतारकर भागा

बाद में जब वह संबंधित विभाग में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी कोई नौकरी नहीं लगी है। बताया गया है कि ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड फर्जी हैं। मामले की पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि ठग ने अब तक 120 लोगों के साथ ठगी की है। उसने लोगों से सात-सात लाख रुपए में ज्वाइनिंग लेटर दिए थे। लोगों को जब ठगी का पता चला तो उन्होंने भोपाल में ठग को घेर लिया। उसके साथ मारपीट हुई तो वह अपने जूते, वर्दी, टोपी सब सामान छोड़कर चड्डी बनियान में भाग गया। रातीबड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की हैं तीन पत्नियां

युवक दो महीने रातीबड़ इलाके में किराए का मकान लेकर भी रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी की तीन पत्नियां है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags:
  • bhopal fraud
  • police uniform wear fraud
  • पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में