Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 6 ट्रेनों को किया कैंसिल, चेक करें लिस्ट

रेल यात्रियों की एक बार फिर दिक्कत बढ़ने वाली है। रेल प्रशासन ने 6 ट्रेनों को अलग-अलग दिन में कई ट्रिप में कैंसिल करने का निर्णय लिया है। यह फैसला रेल सुधार कार्यों और प्री-एनआई,एनआई कार्य के चलते लिया है।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
New Update
Bhopal Railway canceled 6 trains
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. रेल यात्रियों की एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने सुधार कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। सतना (Satna) और जबलपुर (Jabalpur) स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

सतना और जबलपुर में चलेगा काम

दरअसल, अधोसरंचना विकास के लिए पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल के सतना-बरेठिया नई रेल लाइन कमीशन के लिए सतना स्टेशन पर जरूरी कार्य होने है। यहां प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। साथ ही जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वॉशेबल एप्रन का कार्य भी होना है। जो 16 से 27 सितंबर तक चलेगा। इसके चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल (trains canceled) रहेगी। साथ ही 4 ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होगी। बता दें कि रेल प्रशासन अधोसरंचना विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल

1. गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति- सहरसा स्पेशल ट्रेन 16.09.2024 और 23.09.2024 को निरस्त रहेगी।  (02 ट्रिप)

2. गाड़ी संख्या 01664 सहरसा-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 17.09.2024 और 24.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

3. गाड़ी संख्या 07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 19.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)

4. गाड़ी संख्या 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 20.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)

5. गाड़ी संख्या 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 14.09.2024 और 21.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

6. गाड़ी संख्या 07648 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 16.09.2024 और 23.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप)

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजनेट ट्रेनें

1. गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस 16 से 25 सितंबर तक रीवा के बजाय मैहर में शार्ट टर्मिनेट होगी, मैहर से रीवा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस 16 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा के बजाय मैहर से शार्ट ओरिजनेट/प्रारंभ होगी। रीवा से मैहर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 15 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक जबलपुर के बजाय मदनमहल में शार्ट टर्मिनेट होगी। मदनमहल से जबलपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस 16 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर के बजाय मदन महल से शार्ट ओरिजनेट/प्रारंभ होगी। जबलपुर से मदनमहल के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस-139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

railway news कई ट्रेनें कैंसिल Trains Canceled प्री एनआई कार्य भोपाल रेलवे न्यूज Satna Railway NI work सतना में एनआई कार्य Bhopal Railway News पश्चिम मध्य रेल