भोपाल मंडल की इन पैसेंजर ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव, देखें लिस्ट
Vikram Jain | Dec 08, 2024, 24:11 IST
Bhopal Railway Division regular-train-numbers-khandwa-bid-passenger-special
भोपाल मंडल की कई पैसेंजर ट्रेनों नंबर एक जनवरी से बदल जाएंगे। यह बदलाव रेलवे बोर्ड के निर्देशों के तहत यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को सरल बनाने के लिए किया गया है। जानें पूरी डिटेल..
BHOPAL. भारतीय रेलवे यात्रियों सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सेवाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। अब रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर ट्रेनों के नंबरों में बदलाव करने का फैसला लिया है। भोपाल रेल मंडल से चलने वाली खंडवा-बीड पैसेंजर ट्रेनों के नंबर भी एक जनवरी 2025 से बदल जाएंगे। पैसेंजर ट्रेनों को नियमित नंबर मिल गए हैं, यह बदलाव एक जनवरी से दिखाई देगा। रेलवे प्रशासन ने खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के '0' से शुरू होने वाले PSPC नंबर को नियमित ट्रेन नंबर से बदलाव किया है। यह बदलाव रेलवे बोर्ड के निर्देशों के तहत किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए ट्रेनों की पहचान को आसान बनाना है।
भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार सभी पैसेंजर ट्रेनें जो PSPC नंबर (अर्थात '0' से शुरू होने वाले नंबर) से चल रही थीं, उन्हें अब पूर्व-कोविड अवधि के जैसे नियमित ट्रेन नंबर के साथ चलाया जाएगा। इस परिवर्तन से खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि नए नंबरों से ट्रेनों की पहचान में आसानी होगी। इस बदलाव के तहत, 1 जनवरी 2025 से खंडवा और बीड के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन नंबर के तहत चलाया जाएगा। नई और पुरानी ट्रेन नंबरों जानकारी इस प्रकार है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले नई ट्रेन नंबर की जानकारी प्राप्त कर लें। इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा सुविधा प्रदान करना और ट्रेनों के संचालन को और अधिक व्यवस्थित करना है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से कहा है कि इस परिवर्तन को लेकर सूचनाओं को सार्वजनिक कर दिया है और किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के नंबर में बदलाव
ये होंगे ट्रेनों के नंबर
- गाड़ी संख्या 05685 (खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल) अब नियमित गाड़ी संख्या 51685 से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05686 (बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल) अब नियमित गाड़ी संख्या 51686 से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05689 (खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल) अब नियमित गाड़ी संख्या 51683 से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05690 (बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल) अब नियमित गाड़ी संख्या 51684 से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05691 (खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल) अब नियमित गाड़ी संख्या 51687 से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05692 (बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल) अब नियमित गाड़ी संख्या 51688 से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari