MP Weather : कई जिलों में बारिश, ओले भी गिरे, तीन दिन गिरेगा पानी
Jitendra Shrivastava | May 12, 2024, 21:16 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। बैतूल जिले के मुलताई में आने वाले मोरखा के प्रसिद्ध नागदेव मंदिर के पास रविवार शाम बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए...
MP Weather : मध्यप्रदेश में बारिश, ओले और आंधी का जोर शुरू हो गया है। रविवार, 12 मई को भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। छिंदवाड़ा में दोपहर 1 बजे के बाद से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। शिवपुरी के कोलारस में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। रतलाम, देवास, विदिशा और मंदसौर में भी पानी गिरा। कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। बैतूल जिले के मुलताई में आने वाले मोरखा के प्रसिद्ध नागदेव मंदिर के पास रविवार शाम बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए।मप्र मौसम
मौसम विभाग ने बैतूल के दक्षिण हिस्से, छिंदवाड़ा के उत्तरी हिस्से, सिवनी, सतना, मैहर, रीवा और सीधी में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। खजुराहो (छतरपुर), पन्ना, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अमरकंटक (अनूपपुर), मंडला, बालाघाट, जबलपुर और डिंडौरी में भी मौसम बदलने का अनुमान है। अगले 3 दिन तक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवा के साथ नमी भी आती रहेगी। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 15 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि नॉर्थ वेस्ट के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है।
13 मई:
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर में 50 से 60 Km प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की बारिश हो सकती है।
14 मई:
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओले-बारिश और तेज आंधी का दौर रहेगा। मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश हो सकती है।
15 मई:
नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
15 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा

मौसम बदलने का ये हैं कारण
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि नॉर्थ वेस्ट के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है।
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम...
13 मई:
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर में 50 से 60 Km प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की बारिश हो सकती है।
14 मई:
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओले-बारिश और तेज आंधी का दौर रहेगा। मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश हो सकती है।
15 मई:
नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA