भोपाल-रीवा को मिली नई सुपरफास्ट ट्रेन, सीएम मोहन ने दिखाई हरी झंडी

Sandeep Kumar | Aug 02, 2024, 16:24 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-03T000639.367
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-03T000639.367

भोपाल से रीवा के लिए नई वीकली सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार को रवाना हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

रेलवे ने रक्षाबंधन के पहले मध्य प्रदेश के लोगों को स्पेशल गिफ्ट दिया है। इसके तहत रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल आने-जाने वाले रेल यात्रियों को नया विकल्प मिला है। रेलवे ने रीवा से भोपाल के लिए ट्रेन की शुरुआत की है। हालांकि यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही चलेगी, ट्रेन में 24 कोच रहेंगे। इस ट्रेन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्टेशन से शुक्रवार रात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

bd75f741-1b4
bd75f741-1b4

कार्यक्रम में सीएम के अलावा डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल भी शामिल हुए। दरअसल रीवा के रहवासियों द्वारा लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सभा में किया गया वादा निभाया। इस ट्रेन के मिलने से विंध्य वासियों में खुशी का माहौल है व्याप्त है।

24 कोचों की रहेगी स्पेशल ट्रेन

इस नई ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 24 कोच रहेंगे। इस ट्रेन की शुरुआत से विन्ध्य इलाके से प्रदेश की राजधानी आने-जाने वालों को काफी सहूलियत होगी।

भोपाल से इतने बजे होगी रवाना

ट्रेन नंबर 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुंचेगी।

रीवा से इतने बजे होगी रवाना

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अगस्त से रीवा से प्रत्येक शनिवार और सोमवार रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर सतना 23:25 बजे, मैहर 23:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 00:50 बजे, जबलपुर 02:10 बजे, नरसिंहपुर 03:28 बजे, गाडरवारा 03:58 बजे, पिपरिया 04:33 बजे, इटारसी 05:50 बजे, नर्मदापुरम 06:18 बजे, रानी कमलापति 07:28 बजे और सुबह 08:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

946738db-edf
946738db-edf

रेवांचल का दबाव होगा कम

इस नई ट्रेन के चलने से लगभग साल भर वेटिंग में चलने वाली रेवांचल सुपरफास्ट ट्रेन का दवाब भी कम होगा। साथ ही रीवावासियों की वेटिंग वाली परेशानियों का समाधान हो सकेगा। बता दें कि फिलहाल रेवांचल एक्सप्रेस के अलावा भोपाल से रीवा के लिए वंदे भारत ट्रेन भी चलाई जा रही है लेकिन उसका किराया अत्यधिक होने की वजह से मिडिल व गरीब तबके के लोग इससे दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

रिस्पांस के आधार विस्तार पर संभव

बताया जा रहा है कि फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। जिसके बाद इसके रिस्पांस के हिसाब से इसके विस्तार पर योजना बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस ट्रेन को प्रतिदिन भी चलाया जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • भोपाल-रीवा को मिली नई सुपरफास्ट ट्रेन
  • भोपाल रीवा सुपरफास्ट ट्रेन
  • Bhopal Rewa Superfast Train
  • 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट
  • 22146 Rewa-Bhopal Superfast
  • 22145 Bhopal-Rewa Superfast
  • 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट
  • रेवांचल एक्सप्रेस
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी कैबिनेट की बैठक में 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी कैबिनेट की बैठक में 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान
बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द

By VINAY VERMA

बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला