बर्थडे पार्टी के बहाने कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से किया रेप, सिपाही बाहर पहरा देता रहा

Aman Vaishnav | Jul 24, 2026, 09:15 IST
Share
भोपाल में कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से किया रेप
भोपाल में कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से किया रेप

भोपाल में एक कॉन्स्टेबल ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को अपनी बेटी के जन्मदिन में आने का झांसा दिया और एक मकान में ले जाकर उसे बंधक बना लिया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल में 17 साल की एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है।
  • आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को बुलाया था।
  • इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाकर बंधक बनाया गया।
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला मामला आया है। एक नाबालिग छात्रा ने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी विशेष सशस्त्र बल में आरक्षक के पद पर तैनात हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

बेटी के जन्मदिन का झांसा

जांच में सामने आया कि धार जिले में तैनात कॉन्स्टेबल संतोष सेन ने 22 जुलाई की शाम पीड़िता को फोन किया। यह कॉल एक परिचित महिला के मोबाइल से की गई थी।

फोन पर उसने अपनी बेटी की जन्मदिन पार्टी में आने का न्योता दिया। किशोरी को इस पर भरोसा हो गया।

शाम करीब 6:30 बजे पीड़िता लाल परेड मैदान के पास पहुंची। वहां संतोष सेन पहले से मौजूद था। उसके साथ ग्वालियर में तैनात आरक्षक जितेंद्र राजपूत भी कार में बैठा था। कार में जितेंद्र का छोटा बेटा भी था, जिसकी उम्र करीब 3 से 4 साल बताई जा रही है।

आरोप क्या है

पुलिस के मुताबिक संतोष पीड़िता को एमपी नगर इलाके के एक मकान पर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इस दौरान जितेंद्र राजपूत अपने बेटे के साथ बाहर खड़ा होकर आने-जाने वालों पर नजर रखता रहा।

घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिवार को पूरी बात बताई। परिवार ने बिना देर किए पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

FIR से गिरफ्तारी तक

पीड़िता की शिकायत पर पहले कमला नगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। जीरो एफआईआर की सुविधा इसलिए दी जाती है ताकि पीड़ित को थाना क्षेत्र की सीमा में उलझना न पड़े। इसके बाद मामला जहांगीराबाद थाना पुलिस को ट्रांसफर किया गया। यहीं से जांच ने रफ्तार पकड़ी।

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच पूरी होते ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में रखते हुए आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस की वर्दी पर सवाल

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि दोनों आरोपी खुद पुलिस बल का हिस्सा हैं। जिन पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उन्हीं पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इससे पुलिस विभाग की छवि पर भी असर पड़ा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

नीट की छात्रा से चित्रकूट में गैंगरेप, वनकर्मी बताकर धमकाया, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर पीटा

17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, लव मैरिज से नाराज समाज प्रमुख और जीजा ने किया कांड

होटल में नाबालिग से रेप का मामला: आईपीएल क्रिकेटर हो सकते हैं गिरफ्तार

रतलाम में नाबालिग से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और निकाह, आरोपी फरार

Tags:
  • पॉक्सो एक्ट
  • नाबालिग से रेप
  • भारतीय न्याय संहिता
  • धार
  • नाबालिग से गैंगरेप
  • नाबालिग से दुष्कर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि