हाउसिंग बोर्ड के हाईराइज प्रोजेक्ट का विरोध, रहवासी बोले- बिना मंजूरी हो रही पेड़ों की कटाई!

Aman Vaishnav | Apr 26, 2026, 09:20 IST
Share
bhopal saraswati nagar protest trees cutting
bhopal saraswati nagar protest trees cutting

भोपाल के सरस्वती नगर में रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का विरोध शुरू हो गया है। हाउसिंग बोर्ड यहां 75 मीटर ऊंची 16 बड़ी इमारतें बनाने की तैयारी में है। इस प्रोजेक्ट की वजह से 500 से ज्यादा पेड़ों पर खतरा मंडरा रहा है।

भोपाल के नॉर्थ और साउथ टीटी नगर में स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर पांच हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए थे। अब आसपास की हरियाली पर भी संकट आ गया है। जवाहर चौक के पास लगभग 50 साल पहले बने सरस्वती नगर का रिडेवलपमेंट किया जा रहा है।

इसके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई जा रही है। हाउसिंग बोर्ड का प्लान है कि यहां 75 मीटर ऊंचे 16 ब्लॉक्स बनाए जाएं। इनमें से एक ब्लॉक ईडब्ल्यूएस के लिए और बाकी एचआईजी (हाई इनकम ग्रुप) और एमआईजी (मीडियम इनकम ग्रुप) फ्लैट्स के लिए होंगे।

इस प्लान में मौजूदा खुले इलाके और मैदान खत्म हो रहे हैं। इससे इलाके की हरियाली पर और भी असर पड़ सकता है।

रहवासियों ने जताया विरोध

वहीं सरस्वती नगर के लोगों ने इसका विरोध किया है। कहा है कि यहां 500 से ज्यादा छोटे-बड़े पेड़ हैं जो 50 साल से भी पुराने हैं। ये पेड़ काट दिए गए तो इलाके की हरियाली लगभग खत्म हो जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बुलेवर्ड स्ट्रीट और अन्य निर्माणों के कारण पहले ही बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा चुके हैं।

पेड़ों की कटाई किसी भी हालत में मंजूर नहीं

रहवासियों ने कहा कि पेड़ों की कटाई किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। उनका कहना है कि रिडेवलपमेंट से पहले सहमति लेनी जरूरी है। हाल ही में सरस्वती नगर रहवासी कल्याण समिति के लोग हाउसिंग बोर्ड के एडिशनल कमिश्नर महेंद्र सिंह से मिले और अपनी आपत्ति जताई थी।

उनका कहना था कि ज्यादातर पेड़ उन्होंने खुद लगाए हैं और इलाके में पहले ही हरियाली कम है। साथ ही नाले के पास हाईराइज बिल्डिंग बनाना भी सही नहीं है।

मकान आवंटन को लेकर असमंजस

रहवासियों ने बताया कि योजना में मकान आवंटन और खासकर फ्लोर तय करने को लेकर उन्हें परेशानी है। यहां लगभग 1200 परिवार रहते हैं।

ज्यादातर हिस्से में एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के चार मंजिला फ्लैट्स हैं। नई योजना में ब्लॉक्स कम और ऊंचाई ज्यादा होने से मौजूदा रहवासियों को किस मंजिल पर फ्लैट मिलेगा इस बारे में असमंजस बना हुआ है।

हाउसिंग बोर्ड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रदीप हेडाऊ ने बताया कि फिलहाल डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ बचाए जाएं। रिडेवलपमेंट में बिल्डिंग की ऊंचाई बढ़ने से खुले इलाके ज्यादा मिलेंगे। रहवासियों से चर्चा करके उनकी आपत्तियों का समाधान किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: सीएम की घोषणा से पहले इंदौर में दो प्रोजेक्ट में ऐसे दिया 4 गुना मुआवजा

मध्यप्रदेश न्यूज: प्रशासन के आश्वासन पर किसानों का उग्र आंदोलन 10 दिन के लिए टला

सरकारी गेस्ट हाउस में DSPM अफसरों की शराब पार्टी, नशे में डूबे मिले 5 बड़े अधिकारी

राजधानी में अब सिपाही की बनेगी डायरी, थाने से लेकर गली तक की देनी होगी माइक्रो बीट रिपोर्ट

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • हाउसिंग बोर्ड
  • स्मार्ट सिटी
  • टीटी नगर
  • पेड़ों की कटाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती