स्कूल टाइमिंग : भोपाल में 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे आठवीं तक के स्कूल
Ravi Singh | Dec 11, 2024, 16:02 IST
Indore Bhopal Schools will start at 9 am
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते भोपाल में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया गया है। भोपाल कलेक्टर ने सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से पहले न खोलने के निर्देश दिए हैं।
Bhopal School Timing : मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों सर्द हवाओं ने डेरा जमा लिया है। सुबह के समय कोहरे का कहर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। सुबह ठंड में स्कूल जाते समय बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब भोपाल में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया गया है।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के स्कूलों को निर्देश दिए हैं। सुबह 9 बजे से पहले स्कूल संचालित न करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षाएं पूर्व घोषित समय सारिणी के अनुसार ही होंगी।
![ि]()
इंदौर में भी प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए है। दरअसल, ठंड के मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इसलिए इस दौरान उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत एमपी के 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि अगले 4-5 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कल रात भी इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत के संकेत नहीं हैं। भोपाल मौसम केंद्र ने कल जारी अपने पांच दिवसीय पूर्वानुमान में 14 दिसंबर तक इंदौर में शीतलहर की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 तारीख से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। लेकिन रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहेगा। 19 दिसंबर के बाद रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश
ि
इंदौर में भी 9 बजे से स्कूल
शीतलहर का अलर्ट जारी
सीजन का सबसे ठंडा दिन और रात
इस खबर से जुडे़ सामान्य सवाल
- भोपाल में स्कूलों का समय क्यों बदला गया है?
भोपाल में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों को सुबह स्कूल जाते समय परेशानी हो रही थी, इसलिए स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया गया है। - जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के लिए कौन से निर्देश दिए हैं?
जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल सुबह 9 बजे से पहले न खोले जाएं। - क्या स्कूलों की परीक्षाओं का समय बदलने का कोई आदेश दिया गया है?
नहीं, परीक्षाएं पूर्व घोषित समय सारिणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी, कलेक्टर ने इस पर कोई बदलाव नहीं किया है। - मध्य प्रदेश के किन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है?
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। - मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों का मौसम कैसा रहेगा?
अगले 4-5 दिनों तक मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का दौर जारी रहने की संभावना है, तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA