भोपाल में ऑटो-टैक्सी बंद, लोगों को हो रही परेशानी, टैक्सी यूनियन की ये है मांग

Rohit Sahu | Jul 13, 2025, 08:46 IST
Share
mp news bhopal
mp news bhopal

भोपाल में सोमवार 14 जुलाई को टैक्सी और ऑटो सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। शहर के 4500 से ज्यादा ऑटो चालक अवैध वसूली, पार्किंग और OLA UBER के खिलाफ प्रदर्शन के लिए उतरे हैं।

MP News:भोपाल में सोमवार 14 जुलाई को टैक्सी और ऑटो सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के बैनर तले ड्राइवर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक डॉ. अंबेडकर जयंती पार्क में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यूनियन का दावा है कि 2500 से ज्यादा टैक्सी ड्राइवर और 2000 से अधिक ऑटो चालक इस हड़ताल में शामिल होंगे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके लिए पुलिस से अनुमति ली जा चुकी है। शहर में ऑटो टैक्सी बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में टैक्सी और ऑटो बंद क्यों रहेंगे?

रेलवे स्टेशनों पर हो रही अवैध वसूली टैक्सी यूनियन का कहना है कि भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशनों पर टैक्सी चालकों से जबरन 10 रुपए प्रति फेरे वसूला जा रहा है। जबकि प्राइवेट गाड़ियों को 15 मिनट तक फ्री पार्किंग मिल रही है। इससे रोज 20 हजार तक की अवैध वसूली हो रही है, जो चालकों की जेब पर बोझ बन चुकी है।

एयरपोर्ट पर नहीं है उचित पार्किंग सुविधा

राजा भोज एयरपोर्ट पर पारंपरिक टैक्सी चालकों को पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाती, जबकि Ola-Uber वाहनों को जगह मिलती है। यूनियन की मांग है कि जिन टैक्सियों के पास कमर्शियल परमिट है, उन्हें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे पब्लिक पिकअप पॉइंट्स पर पार्किंग सुविधा मिलनी चाहिए।

प्राइवेट वाहनों का टैक्सी में अतिक्रमण

यूनियन ने कहा कि एयरपोर्ट पर प्राइवेट गाड़ियों के ड्राइवर Ola-Uber की बुकिंग रद्द कराकर सवारी को लालच देकर बिठा लेते हैं। इससे टैक्सी चालकों की कमाई घटती है और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

टेक्निकल गड़बड़ियां और फिटनेस में लापरवाही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की फिटनेस मशीनों में खामियों के चलते
वाहनों को अक्सर "फिटनेस फेल" कर दिया जाता है। इसके कारण ड्राइवरों को आर्थिक नुकसान होता है।
यूनियन ने मांग की है कि तकनीकी सुधार किए जाएं।

new-project-50_1752324927
new-project-50_1752324927

पैनिक बटन में भारी चार्ज, लेकिन खराब सुविधा

पैनिक बटन की कीमत बाजार में 4 हजार है, लेकिन चालकों से 13 हजार तक वसूला जा रहा है। अधिकतर बटन ठीक से काम भी नहीं करते, इसलिए इसे एक तरह की अवैध वसूली बताया गया है। बता दें पैनिक बटन सरकार ने पैंसेंजर कमर्शियल वाहनों में अनिवार्य किया है। यह बटन सवारी बैठने वाली जगहों पर लगा होता है। इमरजेंसी में ड्राइवर के पास अलार्म भेजता है।

ऐसे समझें पूरी खबर

  • भोपाल में 14 जुलाई को टैक्सी-ऑटो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
  • करीब 4500 चालक मांगों को लेकर डॉ. अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करेंगे।
  • रेलवे, एयरपोर्ट, बस स्टैंडों पर अवैध वसूली और भेदभाव मुख्य मुद्दा है।
  • फिटनेस टेस्ट, पैनिक बटन और प्राइवेट वाहनों की सेवाओं पर भी सवाल।
  • प्रदर्शन को पुलिस से अनुमति मिली, शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा।

यूनियन की मुख्य मांगें क्या हैं?

रेलवे स्टेशनों पर अवैध वसूली तुरंत रोकी जाए। सभी पब्लिक पिकअप पॉइंट्स पर उचित पार्किंग दी जाए। प्राइवेट वाहनों द्वारा टैक्सी अतिक्रमण पर रोक लगे। अवैध टू-व्हीलर टैक्सी सेवाएं तुरंत बंद हों। Ola-UBER जैसी कंपनियों पर भी सरकारी दरें लागू हों। फिटनेस मशीनों की तकनीकी जांच और सुधार हों। यूनियन को स्थायी कार्यालय दिया जाए।

प्रदर्शन से किन-किन जगहों पर असर?

इस हड़ताल से भोपाल रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन, हबीबगंज, एयरपोर्ट, बस स्टैंड जैसे प्रमुख केंद्रों पर असर हो रहा है। इस सभी जगहों पर सुबह से ही यात्रियों का आना जाना शुरू हो जाता है। ऐसे में ऑटो टैक्सी बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में ट्रांसपोर्ट की क्या है व्यवस्था?

ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw)

भोपाल में 30 हजार ऑटो और 10 हजार टैक्सियों संचालक हैं। अनुमानित रूप से भोपाल में ऑटो रिक्शा की संख्या 25,000 से 30,000 के बीच है, जो 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है।

वहीं इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। 2025 में लागू की गई नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत, शहरी क्षेत्रों में ई-ऑटो को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है।

भोपाल में उबर, ओला और अन्य टैक्सी (Cab/Taxi)

भोपाल में उबर, ओला और अन्य ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की रजिस्टर्ड संख्या के बारे में 2025 के लिए सटीक सरकारी आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

हालांकि, 2023 के परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल में लगभग 6,000 से 8,000 टैक्सियां रजिस्टर्ड थीं, जिसमें उबर, ओला, मेरु आदि शामिल हैं। 2025 में यह संख्या बढ़कर 8,000 से 10,000 के बीच होने का अनुमान है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

भोपाल में प्रदर्शन | Public Transport

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में प्रदर्शन
  • अवैध वसूली
  • ऑटो चालक
  • Public Transport
  • ऑटो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती