वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को इन्होंने किया संकीर्ण : दिग्विजय सिंह

Sandeep Kumar | Oct 13, 2024, 20:47 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-13T194801.293
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-13T194801.293

भोपाल में 'पैगंबर का पैगाम, इंसानियत के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जिम्मेदारी है कि वे बड़े भाई की तरह अल्पसंख्यकों का ध्यान रखें...

भोपाल के होटल लॉ मेरियट में पैगंबर का पैगाम, इंसानियत के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का जिक्र करते हुए कहा कि गीता, कुरआन के साथ अन्य धर्म ग्रंथों का सार इंसानियत है। यह संदेश है कि अच्छे इंसान कैसे बनो। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हिंदुओं को मुस्लिमों का बड़े भाई की तरह ध्यान रखना होगा। उनका विश्वास जीतकर सुरक्षा के प्रति उन्हें आश्वस्त करना होगा। समाज में वैमनस्य घोलने वालों को पैगंबर हजरत मोहम्मद ( prophet hazrat mohammed ) के तरीके से जवाब देना होगा।

नफरत की आग के खिलाफ एकजुट हो हिंदू

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आज घृणा आधारित सांप्रदायिक राजनीति करने वालों ने एकजुटता को बदनाम कर दिया। यह देखकर दुख होता है। दिग्विजय ने कहा कि नफरत की इस आग के खिलाफ एकजुट होना हिंदुओं की जवाबदारी है। उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे बड़े भाई की तरह अल्पसंख्यकों का ख्याल रखें। मुसलमानों को विश्वास में लेने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को भी इन लोगों ने संकीर्ण कर दिया है।

इस्लाम व्यापारियों के जरिए भारत आया

वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि जयपुर के इस्लामिक स्कॉलर हाफिज मंजूर अहमद ( Hafiz Manzoor Ahmed ) ने कहा है कि अपने प्रारंभिक दौर में ही व्यापारियों के माध्यम से इस्लाम भारत पहुंच चुका था। यह धर्म केरल, तमिलनाडु व गुजरात में समुद्री रास्तों से आए व्यापारियों के जरिए भारत की धरती तक आया और फैलता गया न कि यह तलवार के द्वारा फैला है जैसा कि दुष्प्रचार किया जाता है।

विधायक आरिफ मसूद ने की मुसलमानों से शिकायत

इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ( Arif Masood ) ने मुसलमानों से शिकायत की है। आरिफ ने कहा है कि हम लोगों ने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते को छोड़ दिया, वरना ये हालात नहीं होते। हजरत मोहम्मद का निरादर करने वालों की बाबत उन्होंने कहा कि इस्लाम, पैग़ंबर साहब के बारे में बुरा बोल कर टीआरपी हासिल करने वालों का मकसद अमन-शांति बनाए रखना या मुल्क की भलाई नहीं है।

FAQ

  1. 'वसुधैव कुटुंबकम' को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह ?
    दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस अवधारणा को संकीर्ण कर रहे हैं, और यह महत्वपूर्ण है कि Hindus को अल्पसंख्यकों का बड़े भाई की तरह ख्याल रखना चाहिए।
  2. विधायक आरिफ ने मुसलमानों से क्या शिकायत की ?
    विधायक आरिफ मसूद ने मुसलमानों से complained की कि उन्होंने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते को छोड़ दिया है, और इस्लाम के प्रति निरादर करने वालों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
  3. नफरत को लेकर क्या बोले दिग्विजय ?
    दिग्विजय सिंह ने कहा कि नफरत की आधारित सांप्रदायिक राजनीति ने एकजुटता को बदनाम कर दिया है, और हिंदुओं को इस आग के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • राहुल गांधी
  • दिग्विजय सिंह
  • हिंदू
  • पैगंबर मोहम्मद
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मुसलमान
  • विधायक आरिफ मसूद
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी

By Amresh Kushwaha

नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति

By Harrison Masih

धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की

By Jageshwar prasad

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की
कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश

By Aman Vaishnav

कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था

By Sourabh Bhatnagar

लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल