भूमाफिया चंपू विदेश जाने के लिए परेशान, जिला कोर्ट से HC तक लगा रहा चक्कर
भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा विदेश जाने के लिए भारी परेशान है। पहले दुबई जाने के लिए मंजूरी मांगी थी और फिर सिंगापुर जाने के लिए। जिला कोर्ट ने दोनों ही मामलों में याचिकाएं खारिज कर दी है, क्योंकि हाईकोर्ट ने बेल के लिए शर्तें लगाई हुई थी। इसके बाद वह फिर हाईकोर्ट गया और मंजूरी मिली, लेकिन पासपोर्ट ऑफिस से पेंच फंस गया। अब चंपू फिर हाईकोर्ट की शरण में है।
हाईकोर्ट में किसके खिलाफ लगाया केस
चंपू ने इस बार हाईकोर्ट में केस पासपोर्ट अधिकारी, भोपाल के खिलाफ लगाया है। चंपू का पासपोर्ट रिन्यू नहीं हुआ है और इसके लिए वह सिविल कंटेम्प्ट याचिका के जरिए हाईकोर्ट में गया है।
क्यों लगाई याचिका
इसके पहले भी ट्रायल कोर्ट से खारिज हुई थी
इसके पहले भी चंपू ने विदेश जाने की मंजूरी मांगी थी लेकिन जब सेशन कोर्ट ने बेल की शर्तों की बात रखते हुए साल 2022 में उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद चंपू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और वहां से सशर्त मंजूरी मिली। लेकिन तब भी पासपोर्ट के रिन्यू की समस्या के चलते मामला अटक गया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक