बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Dolly patil | May 23, 2024, 14:39 IST
Share
aropi
aropi

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहा एक युवक ने 18 मई को छह साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दि। अब इस आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहा एक युवक ने 18 मई को छह साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दि। हालांकि हैवानियत करने वाले इस दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 21 साल के गौरव उर्फ कुशल ने बच्ची का रेप कर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक बच्ची का शव 20 मई को मिला था। जानकारी के मुताबिक अब इस आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

जानें पुरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यहां 6 साल की बच्ची 18 मई को अचानक लापता हो गई थी। वह छोटी बहन के साथ आंगनबाड़ी गई थी। उसने बहन से कहा कि वह थोड़ा घूम कर आएगी उसके बाद खाना खाएगी। लेकिन, वो लौट कर नहीं आई। बताया जाता है कि जिस वक्त वह घर से बाहर निकली उस वक्त जबरदस्त धूप थी। गली में कोई नहीं था। इसीका फायदा उठाकर आरोपी गौरव ने उसे आवाज देकर घर में बुलाया। इसके बाद वो बच्ची को पहली मंजिल पर ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की और उसने महज आधे घंटे से भी कम समय में दुष्कर्म और हत्या कर बच्ची के शव को खंडहर में फेंक दिया। उसने बच्ची के शरीर से निकल रहे खून को ग्रीन मेट से पोछ दिया। इसके बाद उसने ये मेट बच्ची के शव पर डाली और वहा से भाग गया।

मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से हुआ खुलासा

पुलिस ने गौरव के मोबाइल की जांच की तो उसकी वेब हिस्ट्री से पता चला कि वो अश्लील फिल्में देखता है। इसी के साथ लाश को ठिकाने लगाने के वीडियो भी देखता है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 302, 201, 376 (अ-ब), पॉक्सो 5 एम/6 में केस दर्ज किया है। आरोपी का पिता रूपचंद सेवा सदन कॉलेज में चपरासी का काम करता है। घटना के समय पिता कॉलेज में ही थे।

पुलिस ने कैसे आरोपी को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक जब बच्ची को ढूंढ रहे थे उस वक्त भी आरोपी बिना किसी झिझक के जिम गया। उसके बाद रात को चाचा के घर आयोजित सुंदरकांड में भी शामिल हुआ। इस बीच पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड बुलाया। इस स्क्वाड का एक डॉग सीधे आरोपी की गली में घुसा और तीन मकानों में गया। तीन मकानों से होते हुए डॉग आरोपी के घर घुसा। तब तक पुलिस को उस पर किसी तरह का शक नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद पुलिस ने आस-पड़ोस में पूछताछ की तो पता चला कि गौरव विकृत मानसिकता का है। उसने करीब आठ महीने पहले एक बकरी चुराई और उसे मारकर खंडहर में फेंक दिया था। उसने एक मोबाइल भी चुराया था। उस मोबाइल से अश्लील मैसेज भेजकर उसे इसी खंडहर में फेंका था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश के बुरहानपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि