लोकसभा चुनाव : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर में ही सुरक्षा में बड़ी चूक , देखें वीडियो

Marut raj | May 04, 2024, 22:54 IST
Share
Big mistake CM Shivraj Singh Chouhan Lok Sabha elections द सूत्र
Big mistake CM Shivraj Singh Chouhan Lok Sabha elections द सूत्र

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। घटना विदिशा लोकसभा क्षेत्र की है। यहां से पूर्व सीएम चौहान बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भोपाल. लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में चूक ( former cm shivraj singh chouhan ) का मामला सामने आया है। पूर्व सीएम चौहान विदिशा के मध्य गंज में एक चुनावी आमसभा को संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम चौहान बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

माइक छीनने की कोशिश

पूर्व सीएम चौहान विदिशा के मध्य गंज में एक चुनावी आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर एक अज्ञात युवक आता है और भाषण दे रहे चौहान से माइक छीनने की कोशिश करता है। हालांकि, युवक पूर्व सीएम के हाथ से माइक छीन पाता, इससे पहले ही मंच पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

देखें वीडिया....

पांव-पांव वाले भैया से मामा तक का सफर

विदिशा वही क्षेत्र है, जिसने अपने पांव-पांव वाले भैया के 'मामा' बनने तक के सफर को बेहद नजदीक से देखा है। वे विधायक बने। फिर सांसद। जब पीक आया तो मध्य प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री बनाए गए। अब वे फिर विधायक हैं। सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। यहां शिवराज की सियासत सांप-सीढ़ी के खेल समान कही जा सकती है। 99 पर पहुंचकर वे फिर उसी मुहाने पर आ खड़े हैं, जहां से शुरू किया था। हालांकि वे हजार मर्तबा यह कह चुके कि बीजेपी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। यह सही भी है। उनके सिर सत्ता रूढ़ पार्टी के सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड है। यहां शिवराज का 'सब कुछ देने' वाला बयान थोड़ा फिट नहीं बैठता।

मोदी बोले थे- शिवराज मेरे साथी हैं

चौराहों के चाणक्यों से लेकर जमीं पर जमीनी कार्यकर्ताओं तक से बातचीत में यह जरूर साफ है कि समर्थकों ने उनके लिए पोर्टफोलियो तक तय कर लिया है। कोई उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में देखना चाहता है तो किसी का अनुमान है कि सरकार बनने की स्थिति में उन्हें केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिल सकता है। बहरहाल, यह भी तय है कि केंद्र में मोदी सरकार बनती है तो शिवराज बड़े पद से नवाजे जाएंगे। हरदा में पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कहा भी था कि शिवराज मेरे साथी हैं, उन्हें चुनाव जिताएं। अब उन्हें साथ ले जाना चाहता हूं।

Tags:
  • former cm shivraj singh chouhan
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में चूक
35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी

By Ramanand Tiwari

35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी
अनुपूरक बजट: मध्य प्रदेश सरकार की खर्चों पर सख्ती, मंत्रियों और अफसरों के नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक

By Amresh Kushwaha

अनुपूरक बजट: मध्य प्रदेश सरकार की खर्चों पर सख्ती, मंत्रियों और अफसरों के नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक
राजस्थान भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदली, CET और 5 अन्य परीक्षाएं नवंबर से फरवरी तक होंगी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदली, CET और 5 अन्य परीक्षाएं नवंबर से फरवरी तक होंगी
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

By Aman Vaishnav

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

By Harrison Masih

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा

By Amresh Kushwaha

दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा
खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान

By Sumit Kumar

खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान