मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार में नीतीश कुमार को ही बताया अगला सीएम
INDORE. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही जीत के दावे कर रहे हैं। इस बार एनडीए में बीजेपी और नीतीश कुमार की जेडीयू दोनों बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि पहले हमेशा नीतीश की पार्टी को अधिक सीटें मिलती थीं।
ऐसे में यदि एनडीए की सरकार बनती है, तो फिर सीएम कौन होगा इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति है। वहीं इस बीच अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर अहम टिप्पणी की है।
बिहार में नीतीश होंगे सीएम
कांग्रेस पर फिर हमलावर हुए मंत्री
विजयवर्गीय ने कांग्रेस को लेकर कहा कि मोदीजी के पीएम बनने के बाद से राहुल गांधी एक-दो बार नहीं, बल्कि 27 चुनाव हार चुके हैं। इतनी बड़ी हार के बाद फ्रस्ट्रेशन आ जाता है। इसलिए देश की चुनी हुई सरकार को वोट चोर कहना मतदाताओं का अपमान है।वह हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं।
राहुल गांधी कितना भी पैदल घूम लें, लेकिन वह देश को अभी नहीं समझे हैं। इसके लिए दिमाग की जरूरत होती है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के होते हुए भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता है। भारत एक ताकतवर देश बन गया है। हमने हमेशा नेशन फर्स्ट की राजनीति की है।
शहर का लॉ एंड ऑर्डर सही है
मंत्री ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कहा कि जब दो गुटों में आपसी विवाद होता है, तो इसे लॉ एंड ऑर्डर से नहीं जोड़ा जा सकता है। शहर में अभी कोई गैंगवार नहीं है। यह मेट्रो शहर है और व्यक्तिगत दुश्मनी से कोई मर्डर होता है, तो वह लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा नहीं होता है। मंत्री ने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने बेहतर तरीके से व्यवस्थाएं संभाली हुई हैं। जैसे किन्नर विवाद हुआ था, तो प्रशासन ने उसमें तत्परता से मामले को संभाला।