पत्तों की तरह गिरने लगे पक्षी, हाय रे गर्मी का ये कैसा कहर!

Shreya Nakade | Published:
गर्मी का पक्षियों पर कहर
गर्मी का पक्षियों पर कहर
मध्य प्रदेश में गर्मी की मार अब इंसान ही नहीं पशु- पक्षी भी झेल रहे हैं। भीषण गर्मी के प्रकोप से पक्षियों की मौत हो रही हैं। नौतपे में पारा भी 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है...

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। नौतपे के तीसरे दिन 46 जिलों के मौसम में भीषण गर्माहट देखने को मिल रही है। एमपी में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम शहर में गर्म मौसम की मार इंसानों के साथ-साथ पक्षियों पर भी पड़ रही है। शहर में पेड़ों से पत्तों के समान पक्षी गिरते नजर रहे हैं।



गर्मी से हो रही पक्षियों की मौत


सूरज की तपन इंसान तो अपने घरों में एसी-कूलर के सामने बैठकर झेल ले रहे हैं। पक्षियों के पास यह सुविधा नहीं होती। उनका घर तो यह प्रकृति ही है जो अभी भीषण तप रही है। गर्म मौसम के चलते रतलाम में पक्षियों की जान जा रही है। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई पक्षी पेड़ से गिरते दिखाई दे रहे हैं। गर्म मौसम के चलते तड़प-तड़प कर यह पक्षी अपनी जान गवां रहे हैं। बीते दिनों दो दर्जन से ज्यादा पक्षियों की इस तरह मौत होने की खबर आ रही है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी इसी तरह पक्षी गर्म मौसम की मार झेल रहे हैं।





ये खबर भी पढ़िए...



Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने लिया यू टर्न, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश



प्रदेश में मौसम का हाल


नौतपा के दौरान मध्यप्रदेश में भीषण गर्मीहट का दौर जारी है। सीहोर में दोपहर में पारा 46 डिग्री पहुंच गया। राजधानी भोपाल में सुबह 11.30 बजे 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रविवार को भी पूरे प्रदेश में गर्म मौसम के ऐसे ही तेवर दिखाई दिए। राजगढ़, शाजापुर, निवाड़ी, सागर, गुना, खजुराहो और सीहोर जिले सबसे गर्म रहे। यहां पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया था। रतलाम धार और राजगढ़ में आज लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के 46 जिलों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।



ये खबर भी पढ़िए...



पुलिस मुख्यालय में महिला को पीछे से पकड़ लिया SI ने, चिल्लाई तब जाकर...



ये वीडियो भी देखें...



Rinku Singh का मजेदार Vlog 'घंटा बटन दबाकर सब्सक्राइब कर दो' !



thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



पक्षियों पर गर्मी की मार



Tags:
  • मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी
  • नौतपा
  • गर्मी का कहर
  • मध्य प्रदेश में गर्मी
  • एमपी में तापमान
  • पक्षियों पर गर्मी की मार