दिमनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने भरा नामांकन, कांग्रेस पर कसा तंज, बीजेपी की जीत का किया दावा

Vikram Jain | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
दिमनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने भरा नामांकन, कांग्रेस पर कसा तंज, बीजेपी की जीत का किया दावा
दिमनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने भरा नामांकन, कांग्रेस पर कसा तंज, बीजेपी की जीत का किया दावा

केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।

BHOPAL.केंद्रीय कृषि मंत्री और दिमनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को न्यू कलेक्ट्रेट मुरैना में अपना नामांकन भरा। यहां पर उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। नामांकन भरने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है। इस दौरान तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आपसी लड़ाई में लगी हुई है। कांग्रेस अप्रसांगिक हो गई है और कुर्ता फाड़ने में लगी हुई है। तोमर के अलावा मुरैना सीट से रघुराज सिंह कंसाना और सुमावली सीट से एंदल सिंह कंसाना ने भी पर्चा भरा।

बीजेपी छोड़ने वाले रुस्तम सिंह पर साधा निशाना

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि बीजेपी ने उन्हें मान-सम्मान दिया। उन्हें पार्टी के लिए निष्ठा से काम करना चाहिए था। तोमर ने दिमनी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता झूठ बोलते हैं तो फिर रवींद्र सिंह क्यों नहीं बोलेंगे। वे बड़ी हार की तरफ बढ़ रहे हैं।

कांग्रेसी सीजनेबिल हिंदू

तोमर ने कांग्रेस पर हमला बोेलते हुए कहा कि कांग्रेसी सीजनेबिल हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी चुनाव आते ही जनेऊ पहन लेते हैं, तिलक लगा लेते हैं। अगर वे वास्तव में हिंदू होते तो राम मंदिर का विरोध नहीं करते। तोमर ने कहा कि बीजेपी के लिए राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा। हमने राम मंदिर के लिए 40 साल लड़ाई लड़ी है। अब साल 2024 में हम रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar
  • Dimani Assembly seat
  • nomination of BJP candidate Narendra Singh Tomar
  • Congressman Senable Hindu
  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
  • दिमनी विधानसभा सीट
  • बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर का नामांकन
  • कांग्रेसी सीजनेबिल हिंदू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA