जबलपुर में भाजपा पार्षद ने रोक दिया CM Rise School का काम, जानें वजह

BP shrivastava | Updated:
Share
JBP
जबलपुर में बन रहे सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्य को बीजेपी पार्षद ने ही रुकवा दिया।

जबलपुर में भाजपा के नेता ही विकास कार्यों में बाधा बनते हुए नजर आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित बड्डा दादा ग्राउंड में बुधवार, 28 फरवरी को क्षेत्रीय भाजपा पार्षद जीतू कटारे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और CM Rise School के चल रहे काम को रुकवा दिया।

नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर में भाजपा के नेता ही विकास कार्यों में बाधा बनते हुए नजर आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित बड्डा दादा ग्राउंड में बुधवार, 28 फरवरी को क्षेत्रीय भाजपा पार्षद जीतू कटारे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और CM राइज स्कूल ( CM Rise School ) के चल रहे काम को रुकवा दिया। पार्षद ने आरोप लगाए कि यह क्षेत्र का एकमात्र मैदान है, जो बच्चों के खेल-कूद के लिए जरूरी है और इस तरह इस मैदान पर कब्जा करने की अनुमति क्षेत्रीय जन नहीं देंगे। यह कहते हुए पार्षद ने निर्माण ठेकेदार को साफ शब्दों में चेताया कि यदि अगली बार उन्होंने यह काम होते हुए देखा तो दीवारें तक तोड़ दी जाएंगे।

' मंत्री से नहीं कराया शिलान्यास, नहीं बनने देंगे स्कूल '


भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के द्वारा इस जगह का शिलान्यास नहीं कराया गया और भूमि पूजन भी नहीं किया गया। इसके बाद भी बना रहे इस स्कूल को हम नहीं बनने देंगे। पार्षद ने ठेकेदार से कहा कि मैदान के पीछे खाली पड़ी जमीन का इस्तेमाल किया जाए। यह इस क्षेत्र में बचा हुआ एकमात्र खेल का मैदान है जिस पर कोई भी निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाल ही में CM राइज स्कूल को अलॉट हुई जमीन


जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज परिसर के पास स्थित इस मैदान की जमीन का कुछ भाग CM राइज स्कूल के लिए अलॉट किया गया है। जिसमें अभी-अभी निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

Tags:
  • CM Rise School
  • CM Rise School का काम रुकवाया
जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़

By Harrison Masih

जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़
शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट में प्रोटोकॉल की चूक! पहले एयरोब्रिज पर इंतजार, फिर सीट पर मिला दूसरा यात्री

By Kaushiki

शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट में प्रोटोकॉल की चूक! पहले एयरोब्रिज पर इंतजार, फिर सीट पर मिला दूसरा यात्री
UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल, देर रात कोर्ट में हुई पेशी, 30 नवंबर तक EOW की रिमांड

By Harrison Masih

UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल, देर रात कोर्ट में हुई पेशी, 30 नवंबर तक EOW की रिमांड
राजस्थान की इकोनॉमी को डॉलर का डबल डोज: सालाना 15 हजार करोड़ रुपए भेज रहे प्रवासी, 7 साल में बढ़ा 25% रेमिटेंस

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की इकोनॉमी को डॉलर का डबल डोज: सालाना 15 हजार करोड़ रुपए भेज रहे प्रवासी, 7 साल में बढ़ा 25% रेमिटेंस
कोटा में चुनावी रंजिश का खूनी खेल, भाजपा नेता को लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर में 10 फ्रैक्चर

By Jageshwar Prasad

कोटा में चुनावी रंजिश का खूनी खेल, भाजपा नेता को लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर में 10 फ्रैक्चर
अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त

By Kaushiki

अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण