राजस्थान की इकोनॉमी को डॉलर का डबल डोज: सालाना 15 हजार करोड़ रुपए भेज रहे प्रवासी, 7 साल में बढ़ा 25% रेमिटेंस

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत सहारा दे रहे हैं। इनसे राजस्थान में हर साल करीब 15 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा आ रही है।
प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत सहारा दे रहे हैं। इनसे राजस्थान में हर साल करीब 15 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा आ रही है।

सात समंदर पार विदेश में बसे राजस्थानी प्रवासी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। इनके माध्यम से राजस्थान में सालाना करीब 15 हजार करोड़ रुपए का रेमिटेंस यानी विदेशी मुद्रा आ रही है। इस राशि में अकेले 1.5 लाख जयपुरवासियों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। विदेश में कार्यरत जयपुर के लोग स्थानीय बाजार, रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा सहारा बने हुए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मार्च-2025 की रेमिटेंस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान आने वाले रेमिटेंस में 7 साल में 25 प्रतिशत का उछाल आया है। देश के कुल रेमिटेंस में राजस्थान की हिस्सेदारी वर्ष 2016-17 के 1.2 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 1.5 प्रतिशत हो गई है। इसी के साथ राजस्थान देश में रेमिटेंस पाने वाले राज्यों की सूची में 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

किस देश से कितना रेमिटेंस और किस सेक्टर में हो रही कमाई?

राजस्थान में आने वाली विदेशी मुद्रा में अमेरिका की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस सूची में दसवें स्थान पर है:

देश का नामराजस्थान के रेमिटेंस में हिस्सेदारीकमाई के प्रमुख शहर और सेक्टर
अमेरिका (USA)27.7%सिलिकॉन वैली व न्यूयॉर्क में आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, मेडिकल और फाइनेंस सेक्टर
यूएई (UAE)19.2%दुबई व अबू धाबी में रत्न-आभूषण कारोबार और कंस्ट्रक्शन सेक्टर
ब्रिटेन (UK)10.8%लंदन व अन्य शहरों में बैंकिंग, हेल्थकेयर और उच्च शिक्षा
सऊदी अरब6.7%इंजीनियरिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और तकनीकी क्षेत्र
सिंगापुर6.6%फाइनेंस, शिपिंग, कॉर्पोरेट नौकरियां और व्यापार
कतर4.1%इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर
कुवैत3.9%ट्रेड, सर्विस और तकनीकी क्षेत्र
कनाडा3.8%टोरंटो व वैंकूवर में आईटी और प्रोफेशनल सेवाएं
ओमान2.5%कंस्ट्रक्शन, रिटेल और व्यापार
ऑस्ट्रेलिया2.3%सिडनी व मेलबर्न में अकाउंटिंग और आईटी सेक्टर
राजस्थान को 11,556 करोड़ की ब्याज-मुक्त मदद: 50 साल तक नहीं देना होगा ब्याज, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार | Rajasthan to get Rs 11,556 crore interest-free aid: No interest for 50 years, development works to gain momentum
राजस्थान को मिल सकती है 11,556 करोड़ की ब्याज मुक्त मदद, 50 साल तक नहीं देना होगा ब्याज
13 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार से बड़ी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य को 11,556 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। खास बात यह है कि यह रकम 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण के रूप में मिलेगी। इससे प्रदेश में सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इस राशि से जुड़े कामों की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

वाइट कॉलर प्रोफेशनल्स का दबदबा, बड़े ट्रांजैक्शन का केंद्र बना जयपुर

प्रवासियों की कार्यशैली में भी बड़ा बदलाव देखा जा रहा है:

  • उच्च आय वर्ग में राजस्थानी: जहां कई जिलों से श्रमिक वर्ग खाड़ी देशों में जाता है, वहीं जयपुर से डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), बैंकर्स और आईटी एक्सपर्ट्स ब्रिटेन, सिंगापुर व अमेरिका जैसे देशों में कार्यरत हैं। अमेरिका में रहने वाले 78 प्रतिशत राजस्थानी उच्च आय वर्ग में शामिल हैं।
  • बड़ी राशि वाले शहरों में शामिल: देश में बड़ी राशि का रेमिटेंस पाने वाले प्रमुख शहरों में अहमदाबाद, चंडीगढ़, दिल्ली और भुवनेश्वर के साथ जयपुर भी शामिल है।
  • लाखों के ट्रांजैक्शन: कुल रेमिटेंस का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा 1 लाख रुपए या उससे अधिक की राशि के रूप में आता है, जबकि 5 लाख रुपए से बड़े ट्रांजैक्शन की हिस्सेदारी 28.6 प्रतिशत है।

जौहरी परिवारों का ग्लोबल नेटवर्क और निवेश पर फोकस

जयपुर के जौहरी परिवारों की कई पीढ़ियां न्यूयॉर्क, बेल्जियम, दुबई और हांगकांग जैसे प्रमुख वैश्विक बाजारों में काम कर रही हैं। यह पारंपरिक व्यापारिक नेटवर्क जयपुर आने वाली विदेशी पूंजी का एक बड़ा माध्यम बना हुआ है।

प्रदेश के अन्य जिलों में जहां रेमिटेंस का बड़ा हिस्सा पारिवारिक खर्च या मकान निर्माण में जाता है, वहीं जयपुर में आने वाली विदेशी मुद्रा का उपयोग रियल एस्टेट, कमर्शियल प्रॉपर्टी और म्यूचुअल फंड जैसे निवेश माध्यमों में किया जा रहा है।

पढ़ाई के साथ कमाई कर रहे छात्र, डिजिटल लेनदेन बढ़ा

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले जयपुर के छात्र और युवा पेशेवर भी पढ़ाई के साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इनका नेटवर्क रेमिटेंस के नए स्रोत के रूप में उभर रहा है। हालांकि, पंजाब और हरियाणा की तुलना में रेमिटेंस हासिल करने के मामले में राजस्थान की रफ्तार अभी थोड़ी कम है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी विदेशी मुद्रा प्रवाह तेजी से बढ़ा है। आरबीआई बुलेटिन के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2026 के दौरान देश में 53.9 अरब डॉलर का रेमिटेंस आया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 24.2 प्रतिशत अधिक है। पैसा भेजने के तरीके भी आधुनिक हुए हैं और अब 73.5 प्रतिशत ट्रांजैक्शन डिजिटल तथा फिनटेक प्लेटफॉर्म के जरिए हो रहे हैं, जिससे लेनदेन की लागत में कमी आई है।

Tags:
  • Rajasthan Remittances
  • राजस्थान रेमिटेंस
  • NRI Remittances India
  • US Remittances to Rajasthan
  • प्रवासी राजस्थानी विदेशी मुद्रा
  • जयपुर प्रवासी 1.5 लाख
  • रेमिटेंस राजस्थान 13वां स्थान
  • राजस्थान आरबीआई रेमिटेंस सर्वे
  • प्रवासी राजस्थानी अमेरिका 78 प्रतिशत
  • प्रवासी राजस्थानी
UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल, देर रात कोर्ट में हुई पेशी, 30 नवंबर तक EOW की रिमांड

By Harrison Masih

UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल, देर रात कोर्ट में हुई पेशी, 30 नवंबर तक EOW की रिमांड
कोटा में चुनावी रंजिश का खूनी खेल, भाजपा नेता को लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर में 10 फ्रैक्चर

By Jageshwar Prasad

कोटा में चुनावी रंजिश का खूनी खेल, भाजपा नेता को लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर में 10 फ्रैक्चर
अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त

By Kaushiki

अब सात समंदर पार तक पहुंचेगी एमपी के पशुपतिनाथ की महिमा, घर बैठे होंगे दर्शन और ऑनलाइन चढ़ावा भेज सकेंगे भक्त
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का करेंगे लोकार्पण
बाल विवाह पर लगेगी लगाम! मध्य प्रदेश की हर पंचायत में अब शादी का पंजीयन जरूरी, नियमों में होगा बदलाव

By Aman Vaishnav

बाल विवाह पर लगेगी लगाम! मध्य प्रदेश की हर पंचायत में अब शादी का पंजीयन जरूरी, नियमों में होगा बदलाव
ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान

By Jageshwar Prasad

ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान
आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल

By Kaushiki

आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल