आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल

Kaushiki | Updated:
Share
​<strong>आज रीवा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, पदयात्रा के बाद हॉकी चैंपियनशिप में होंगे शामिल</strong>​
​आज रीवा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, पदयात्रा के बाद हॉकी चैंपियनशिप में होंगे शामिल​

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार, 28 नवंबर 2026 को रीवा के दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को वे नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में आयोजित एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में जाएंगे।

सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत भोपाल में अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग से होगी। वे सुबह 10 बजे एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:15 बजे रीवा के लिए रवाना होंगे। सीएम दोपहर 12 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

रीवा में पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम

सीएम मोहन यादव के रीवा दौरे का प्रमुख कार्यक्रम लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा है। ये पदयात्रा रीवा के एनसीसी ग्राउंड में होने वाली है। इस पदयात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री निमूबेन बांभनिया और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रमुख नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी।

एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के समारोह में होंगे शामिल

रीवा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम दोपहर 2 बजे रीवा एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम शाम 7:30 से 7:45 बजे के बीच भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे एशियाई हॉकी चैंपियनशिप (Asian Hockey Championship) के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में शामिल होंगे। इस आयोजन में सीएम की मौजूदगी खास रहेगी। अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी के बाद वे रात 9 बजे अपने निवास लौटेंगे।
देवास में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, ठेकेदार पर 1 लाख का जुर्माना | CM Mohan Yadav's Big Action in Dewas: Industry General Manager Suspended, Contractor Fined 1 Lakh
देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
27 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवास में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लापरवाही सामने आने पर सीएम ने उद्योग महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति में लापरवाही पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने को कहा।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज

बता दें कि भोपाल में चल रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज भारत और चीन के बीच खेला जाएगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में शाम 7 बजे दोनों टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, चीन ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। अब भारत के पास चौथी बार खिताब जीतकर टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनने का मौका है।

भारत लगातार तीसरी बार बन सकता है चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार 2016 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद 2023 और 2024 में भी टीम चैंपियन बनी। अब तक भारत और दक्षिण कोरिया दोनों ने 3-3 बार यह खिताब जीता है। ऐसे में अगर भारत आज फाइनल में चीन को हरा देता है, तो वह चौथी बार चैंपियन बन जाएगा।

इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगा। इतना ही नहीं, लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगा। इस टूर्नामेंट में गोल करने के मामले में भारतीय टीम बाकी सभी देशों से आगे है। भारत अब तक कुल 29 गोल कर चुका है।

वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद चीन की टीम ने 14 गोल किए हैं। भारत के कुल 29 गोल में से 19 गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए हैं। इससे साफ है कि भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में आक्रमण के साथ पेनल्टी कॉर्नर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है।

मोहन सरकार के 3 साल: CM शिवराज सिंह चौहान PM मोदी को दिखाएंगे उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या हैं सिद्धि, साधना और संकल्प | Mohan Government's 3 Years: CM Shivraj Singh Chouhan to Show Report Card of Achievements to PM Modi, Know What are Siddhi, Sadhana, and Sankalp
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
24 Nov 2026 ,
By Sunil Shukla
मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश में अपनी सरकार के कार्यकाल का तीसरा साल 13 दिसंबर को पूरा करने जा रहे हैं। इस अवसर पर वे अपनी सरकार के 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेश करेंगे। मोहन सरकार का यह रिपोर्ट कार्ड एक विशेष बुकलेट के रूप में होगा जिसकी थीम सिद्धि, साधना और संकल्प पर केंद्रित होगी।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav
  • CM Mohan Yadav Today
  • Rewa Visit
  • Asian Hockey Championship
  • नाथू बरखेड़ा स्टेडियम
  • MP News
  • CM Today Schedule
मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी

By Jageshwar Prasad

मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी
एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?

By Aman Vaishnav

एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?
भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता

By Kaushiki

भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता
सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार

By Sumit Kumar

सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार
पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें

By Jageshwar Prasad

पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें
सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच

By Aman Vaishnav

सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच
NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?