बाल विवाह पर लगेगी लगाम! मध्य प्रदेश की हर पंचायत में अब शादी का पंजीयन जरूरी, नियमों में होगा बदलाव

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
राजगढ़ की ग्राम पंचायत बांगपुरा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत हुई। यहां हर शादी का सरपंच दफ्तर में पंजीयन अनिवार्य करने की घोषणा की गई।
राजगढ़ की ग्राम पंचायत बांगपुरा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत हुई। यहां हर शादी का सरपंच दफ्तर में पंजीयन अनिवार्य करने की घोषणा की गई।

अक्सर गांवों में चोरी-छिपे या समाज के दबाव में कम उम्र की बच्चियों की शादी कर दी जाती है। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगती है। वहीं अब मध्य प्रदेश में ऐसा करना आसान नहीं होने वाला है। राजगढ़ जिले से सरकार ने एक ऐसी पहल की शुरुआत की है, जो गांव की चौपाल से ही बाल विवाह जैसी बुराई की जड़ काटने का काम करेगी।

दरअसल शुक्रवार को राजगढ़ जिले की जीरापुर जनपद की ग्राम पंचायत बांगपुरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस (International Day for the Elimination of Child Marriage) के मौके पर हुआ था। इस दौरान नई चेतना 5.0 जेंडर अभियान और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की राज्य स्तरीय शुरुआत की गई।

MP में बेटियों का सौदा: नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर बाल विवाह और खरीद-फरोख्त का काला सच | MP Daughters Sold: The Dark Truth of Child Marriage and Trafficking in the Name of Natra-Jhagda Custom
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
17 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक मासूम बच्ची जो ठीक से बोलना और चलना भी नहीं सीख पाती, पालने में ही उसकी किस्मत का फैसला कर दिया जाता है। बचपन की दहलीज पार करने से पहले ही उसके हाथ पीले कर दिए जाते हैं। वहीं असली दर्द तो तब शुरू होता है जब किसी वजह से यह कच्चा रिश्ता टूट जाता है।

सरपंच ऑफिस में शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने मंच से एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब नियमों में ऐसा बदलाव किया जाएगा जिससे पंचायत क्षेत्र के अंदर होने वाली हर शादी का सरपंच कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य हो जाएगा।

मंत्री ने साफ कहा है कि पंचायत गांव के हर एक परिवार को अच्छी तरह पहचानती है। इसलिए बाल विवाह रोकने की मुख्य जिम्मेदारी भी अब पंचायतों को ही निभानी होगी।

झोले में नहीं, पंचायत के रिकॉर्ड में होनी चाहिए जानकारी

प्रहलाद पटेल ने पंचायतों की कार्यप्रणाली पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पंचायत के पास गांव के हर परिवार की पूरी जानकारी होती है। गांव कब बसा, किसने बसाया, गांव का नाम क्यों रखा गया और यहां कौन-कौन से परिवार रहते हैं, इन सब बातों का पक्का रिकॉर्ड पंचायत के पास होना चाहिए।

श्रम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई जगहों पर पंचायत का रिकॉर्ड एक झोले में घूमता रहता है। यह रिकॉर्ड कभी सरपंच के घर रहता है तो कभी सचिव के पास पड़ा रहता है। जबकि पंचायत एक ऐसी संस्था है जो गांव के हर व्यक्ति को जानती है। गांव में किसी नए शख्स के आने की खबर भी उससे छिपी नहीं रहती है।

एमपी में बाल विवाह पर लगाम लगाने की कोशिशें तेज: देवउठनी ग्यारस पर प्रशासन अलर्ट, 5 साल में 47% बढ़े मामले | Efforts to curb child marriage in MP intensify: Administration on alert for Dev Uthani Gyaras, cases increased by 47% in 5 years
एमपी में बाल विवाह पर नहीं लग रही लगाम! पांच साल में 47% बढ़े मामले, देवउठनी ग्यारस पर अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में कम उम्र में बच्चों की शादी कराने का चलन थमने के बजाय और तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच सालों में प्रदेश के अंदर बाल विवाह के दर्ज मामलों में लगभग 47 प्रतिशत का उछाल आया है। यह आंकड़ा बताता है कि कानून होने के बावजूद कई जगहों पर नाबालिग बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है।

बाल विवाह मुक्त ग्राम सभाओं को सम्मान

मंत्री ने कहा कि अगर पंचायत ठान ले तो अपने दम पर समाज की बुराइयों को खत्म कर सकती है। सरपंच दफ्तर में शादियों का रिकॉर्ड दर्ज होने से इस बात पर नजर रखना बेहद आसान हो जाएगा कि कहीं किसी नाबालिग की शादी तो नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि जिन ग्राम सभाओं में बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आएगा उन्हें खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

बेटियों से दूरी क्यों?

अपने संबोधन में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने समाज की दोहरी सोच और महिलाओं के अधिकारों पर भी तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हम नवरात्रि में देवी की पूजा करते हैं। बुद्धि के लिए मां सरस्वती और शक्ति के लिए मां काली के आगे अपना सिर झुकाते हैं। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में नर्मदा किनारे सुबह की पूजा के बाद बेटी के चरणों में सिर रखकर प्रणाम किया जाता है।

मंत्री ने लोगों से सवाल किया कि जब हम बेटी को प्रणाम करते हैं तो फिर उससे दूरी क्यों रखते हैं? बेटी, बहन और पत्नी को बराबरी का हक देने में हमारा समाज पीछे क्यों हट जाता है? आज भी जमीन, बैंक कर्ज और संपत्ति पुरुषों के नाम पर होती है। जब परिवार की महिलाओं के नाम अधिकार देने की बात आती है तो लोग कदम पीछे खींच लेते हैं। मंत्री ने कहा कि इस पुरानी सोच को बदलने की सख्त जरूरत है।

पुराने हालात बदलें और बेटियों पर भरोसा करें

बुंदेलखंड के पुराने समय को याद करते हुए मंत्री ने कहा कि पहले कुछ इलाकों में कमजोर परिवारों की बच्चियों को उठा ले जाने का डर रहता था। इसी डर की वजह से लोग अपनी बेटियों की कम उम्र में शादी कर देते थे या उन्हें कहीं बाहर भेज देते थे। अब उन पुराने हालात को समझकर मिल-जुलकर उन्हें बदलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में देवी शक्ति की पूजा होती है। घर के अंदर महिलाओं के साथ वैसा व्यवहार नजर नहीं आता है। इस फर्क को खत्म करना होगा क्योंकि बेटियां घर का असली धन हैं। वही हमारी परंपरा को आगे बढ़ाती हैं। उन्हें पढ़ाई, सुरक्षा, सेहत और जिंदगी में आगे बढ़ने के पूरे मौके मिलने चाहिए। मंत्री ने कहा कि समाज में विश्वास किया तो जाता है लेकिन असल में होता नहीं है। इसलिए हमें अपनी बेटियों पर पूरा भरोसा करना होगा।

MP में बचपन दांव पर: जन्म से पहले रिश्ता, टूटने पर ढाई लाख का जुर्माना! | Childhood at Stake in MP: Relationship before birth, Rs 2.5 lakh fine on breaking it!
न जन्म हुआ, न उम्र हुई; फिर भी हो गया रिश्ता और सगाई! तोड़ने पर ढाई लाख का जुर्माना; दांव पर MP के 38 हजार बच्चों का बचपन
12 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश के पांच जिलों में बच्चों की सगाई की पुरानी परंपरा आज भी चल रही है। कई जगह बच्चों के जन्म से पहले ही उनके रिश्ते तय कर दिए जाते हैं। नीमच, मंदसौर, राजगढ़, गुना और आगर-मालवा के 666 गांवों में करीब 38 हजार 844 बच्चे इस परंपरा से जुड़े हैं।

Tags:
  • बाल विवाह
  • तरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस
  • International Day for the Elimination of Child Marriage
  • मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
  • Prahlad Singh Patel
  • बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
  • मध्य प्रदेश में बाल विवाह के मामले
  • नई चेतना 5.0 जेंडर अभियान
ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान

By Jageshwar Prasad

ग्रामीण सत्ता में भी राजनीतिक घरानों का राज, सांसद की जेठानी से लेकर मंत्री व विधायकों की बेटियां बनीं प्रधान
आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल

By Kaushiki

आज रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पदयात्रा के बाद एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में होंगे शामिल
मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी

By Jageshwar Prasad

मंत्रियों के गढ़ में सेंध: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्रों में पिछड़ी भाजपा, 1-1 वोट से पलटी बाजी
एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?

By Aman Vaishnav

एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?
भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता

By Kaushiki

भोपाल गैस कांड को 42 साल बीते, लेकिन आज भी नहीं मिला जहरीले कचरे से छुटकारा, 46 बस्तियां जांच से बाहर, डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी चिंता
सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार

By Sumit Kumar

सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार
पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें

By Jageshwar Prasad

पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें