बाय-बाय पप्पू से भीड़तंत्र के अंत तक: विपक्ष के आरोपों की काट के लिए भाजपा ने तैयार किया मास्टरप्लान
Aman Vaishnav | Oct 22, 2026, 09:55 IST
भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पदयात्रा, युवा संवाद और 12 पन्नों की खास बुकलेट के साथ विस्तृत रणनीति तैयार की है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा ने संविधान और चुनाव आयोग को लेकर जो सवाल उठाए हैं, उनका जवाब देने के लिए भाजपा ने खास प्लान तैयार किया है। इसमें 12 पन्नों की एक बुकलेट और बाय-बाय पप्पू व भीड़तंत्र का अंत जैसे 93 नारे शामिल हैं। पार्टी 22 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच इस अभियान को जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है।
विपक्ष के हमलों पर भाजपा का पलटवार
यह योजना पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं तक पहुंचा दी गई है। इस प्लान को 22 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच लागू किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली मुख्यालय से वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। योजना के तहत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बारी-बारी से दिल्ली आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं केंद्र के बड़े नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा करेंगे।
बड़े दिग्गजों की टोली संभालेगी कमान
जानिए कैसे लागू होगी भाजपा की यह रणनीति
1. लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा
- जिम्मेदार नेता: हरीश द्विवेदी, तरुण चुग, शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव।
- क्या होगा: यह टीम एसआईआर (SIR), वोटर लिस्ट की शुद्धता और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी के खिलाफ काम करेगी।
- पदयात्रा का रूप: हर राज्य में 10 हजार लोगों की भागीदारी वाली पदयात्राएं निकलेंगी। बड़े शहरों में 2 से 3 रैलियां और जिला मुख्यालयों पर 1-1 रैली होगी।
- बैनर और तख्तियां: रैली के आगे 20 से 40 फुट चौड़ा बैनर चलेगा। लोगों के हाथों में तख्तियां होंगी। इन पर विपक्ष द्वारा भारत-विरोधी ताकतों का समर्थन करने, अवैध घुसपैठ और विकास कार्यों के विरोध को लेकर बातें लिखी होंगी।
2. प्रमुख नागरिक गोष्ठी: हर विधानसभा से 200 प्रबुद्ध लोग
- जिम्मेदार नेता: बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, स्मृति ईरानी, बैजयंत जय पांडा, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, रोहन गुप्ता और अनिल एंटनी।
- कार्यक्रम का नाम: लोकतंत्र के लिए नागरिक गोष्ठी।
- किनसे होगी बात: हर विधानसभा क्षेत्र से 200 और लोकसभा स्तर पर 2000 बुद्धिजीवियों को बुलाया जाएगा। इनमें डॉक्टर, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, कारोबारी, रिटायर्ड प्रोफेशनल्स, शिक्षक, प्रोफेसर और युवा शामिल होंगे।
- मकसद: वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा अपनी बात रखेगी। साथ ही एसआईआर के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन सौंपेगी।
3. इन्फ्लुएंसर्स के लिए: घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ
- जिम्मेदार नेता: संजय भाटिया, डी. पुरंदेश्वरी, तीरथ सिंह रावत, डॉ. भोला सिंह और के. सुरेंद्रन।
- रणनीति: हर लोकसभा क्षेत्र में असर रखने वाले 2,000 सामाजिक और पेशेवर लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि कुल पहुंच 10 लाख तक हो सके।
- संपर्क का तरीका: इसके लिए टिफिन बैठकें होंगी। मंदिरों में मुलाकात की जाएगी और लोगों से आमने-सामने बात होगी।
- छात्रों के लिए एक्टिविटी: युवाओं को जोड़ने के लिए निबंध, भाषण और शॉर्ट-वीडियो बनाने जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
4. जेन-जी (Gen-Z) युवाओं से सीधा संवाद
- जिम्मेदार नेता: हेमांग जोशी, सुनील बंसल, मनसुखभाई मांडविया, डॉ. स्वदेश सिंह और तेजस्वी सूर्या।
- संवाद का मंच: लोकतंत्र के लिए युवा/विद्यार्थी नाम से कार्यक्रम होंगे।
- कहां होंगे कार्यक्रम: कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) और बड़े कोचिंग सेंटरों में कुल 2,000 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- सोशल मीडिया टीम: इस अभियान में लोकल यूथ के साथ इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, यूट्यूबर, फेसबुक पेज ओनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को भी बड़े पैमाने पर जोड़ा जाएगा। इसके जरिए 10 लाख से अधिक युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
5. लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र: छात्रों की प्रतियोगिता
- जिम्मेदार नेता: अश्विनी वैष्णव, मनसुखभाई मांडविया, डॉ. हेमांग जोशी, डॉ. अभिनव प्रकाश, विनीत त्यागी और अखिला बंदम।
- विषय: संवैधानिक मूल्य, सुशासन, देश का विकास, नागरिक जिम्मेदारी और एसआईआर का समर्थन।
- कैटेगरी और इनाम: यह प्रतियोगिता स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए अलग-अलग कराई जाएगी। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को ई-सर्टिफिकेट, वर्कशॉप, मेंटरशिप, पोर्टफोलियो बनाने में मदद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और नेटवर्किंग का मौका मिलेगा।
आज लोकभवन से लेकर इंदिरा स्टेडियम तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
By Harrison Masih
डीग में जुड़वां भाइयों की हत्या: छह-सात घंटे की जांच और FSL रिपोर्ट ने सुलझाई गुत्थी, ऐसे जोड़ी पुलिस ने कड़ी से कड़ी
By Jageshwar prasad
प्राइवेट जेट के बाद 225 करोड़ का नया एयरबस ACH160 हेलीकॉप्टर खरीद रही एमपी सरकार, नवंबर के अंत तक भोपाल आने की उम्मीद, जानें खासियत
By Aman Vaishnav
सतना में आबकारी अधिकारी की पत्नी के पेट में लगी गोली, शस्त्र पूजा के बाद अलमारी में रख रही थी बंदूक, किराएदार बोला...
By Aman Vaishnav
मुंबई में इंडिया केम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में कारोबारियों व उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
By Aman Vaishnav
News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?
By Harish Divekar
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 85 लाख वोटर करेंगे मतदान, 6926 प्रत्याशी मैदान में, जानें कैसे डालें वोट
By Raghvendra Singh Rathore