भाजपा विधायक अजय बिश्नोई की पोस्ट
भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने पूर्व निगम आयुक्त की श्री राम से की तुलना, विरोध के बाद डिलीट हुई पोस्ट
Neel Tiwari | Oct 19, 2026, 23:05 IST
भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने पूर्व निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की तुलना श्रीराम से की।
जबलपुर के पूर्व निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के भोपाल ट्रांसफर पर भाजपा विधायक अजय बिश्नोई की सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में आ गई। पोस्ट में लिखा था, 'दशहरे के दिन जबलपुर से राम का हरण हो गया।' अधिकारी की तुलना भगवान श्रीराम से किए जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। विरोध के बाद विधायक ने पोस्ट डिलीट कर दी।
अधिकारी का ट्रांसफर और राम का हरण, पोस्ट पर उठे सवाल
कुछ ही मिनटों में वायरल हुई पोस्ट, विरोध के बाद हटाई
इसके बाद विधायक के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डिलीट कर दी गई। हालांकि, पोस्ट हटने के बावजूद इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहा। अब सवाल यह है कि विधायक ने यह पोस्ट किस संदर्भ में की थी? इसके जरिए वह आखिर क्या संदेश देना चाहते थे?
कांग्रेस नेता ने भी किया विरोध, लेकिन विधायक की पार्टी ही भूल गए
दमोह युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी ने पोस्ट के जरिए अजय बिश्नोई की आलोचना की।
आखिर रामप्रकाश अहिरवार के कार्यकाल में ऐसा क्या हुआ?
क्या यह पोस्ट अधिकारी के कामकाज की तारीफ थी? क्या विधायक उनके ट्रांसफर पर नाराजगी जता रहे थे? या इसके पीछे कोई दूसरा राजनीतिक अथवा प्रशासनिक संदर्भ था?
फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। विधायक ने अपनी पोस्ट में इसके पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं की थी।
पोस्ट डिलीट होने के पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
विधायक से मांगा पक्ष, खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं
भाजपा विधायक अजय बिश्नोई की विवादित फेसबुक पोस्ट पर उनका पक्ष जानने के लिए द सूत्र ने व्हाट्सऐप पर संपर्क किया।
पोस्ट डिलीट, लेकिन सवाल अब भी बरकरार
सवाल सिर्फ यह नहीं है कि अधिकारी के ट्रांसफर पर 'राम का हरण' जैसे शब्द क्यों इस्तेमाल हुए। बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर विधायक इस पोस्ट के जरिए क्या संदेश देना चाहते थे। जब तक अजय बिश्नोई अपना पक्ष नहीं रखते, तब तक पोस्ट के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं होगी।
मध्यप्रदेश के गांवों में विकास की रफ्तार थमी! मनरेगा का भुगतान अटका, नई योजना के बीच पुराने काम अटके
By Ramanand Tiwari
इंदौर में 23-24 अक्टूबर को सेमीकंडक्टर समिट, 50 से ज्यादा जुटेंगी कंपनियां, 6200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर होगा फोकस
By Amresh Kushwaha
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: ट्रेन में पकौड़ी खरीद रहे थे आरोपी, जानें पुलिस ने कैसे बिना गोली चलाए तीनों को पकड़ा?
By Raghvendra Singh Rathore
आरक्षण बढ़ाने पर सरकारों को अदालतों से झटका, मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक कहां कितनी सीमा?
By Ram Krishna Gautam
आरक्षण बढ़ाने पर सरकारों को अदालतों से झटका, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक जानें कहां कितनी सीमा?
By Ram Krishna Gautam
छत्तीसगढ़ में फार्मेसी की 6 हजार सीटें खाली, B.Pharma और D.Pharma में घटा छात्रों का रुझान, 30 अक्टूबर तक प्रवेश
By Umeshwari Baghel
MP में मेडिकल शिक्षा का हाल बेहाल! 3 साल पहले सभी कॉलेजों के लिए घोषणा, अब तक सिर्फ 3 में पढ़ाई
By Sumit Kumar