BJP की मांग, अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लव जिहाद कांड में जांच हो, कहा- रिवॉल्वर लाइसेंस कैसे मिला

Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 14:26 IST
love jihad indore case
इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी एक मामले में फंस गए हैं। बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों के बयान और वीडियो के आधार पर कादरी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंदौर में वार्ड 58 से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फंस गए हैं। बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों के बयान और सामने आए वीडियो के बाद केस दर्ज कर लिया है। कादरी पर आरोप है कि वह दो मुस्लिम युवकों को हिंदू युवती को शादी के लिए फंसाने और शादी करने के एवज में एक से दो लाख रुपए की फंडिंग कर रहे हैं। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और अनवर कादरी की भी गिरफ्तारी होगी। टीआई बाणगंगा सियाराम गुर्जर ने भी कहा कि कादरी पर भी केस हो गया और गिरफ्तारी की जाएगी।



बीजेपी नगराध्यक्ष ने की मांग : कादरी की पूरी जांच हो

c0a4dda9-4e7


खबर यह भी...इंदौर में लव जिहादी मोहसिन को पुलिस ने बनाया पानी वाला, फिर भी लात-घूंसों से पीटा गया



कादरी के आर्म लाइसेंस पर भी उठाया सवाल

नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने यह भी कहा कि सूचीबद्ध गुंडे को रिवॉल्वर का लाइसेंस कैसे मिला? कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ हिंदू समाज नाराज है। मिश्रा ने कहा कि स्थानीय जनता ने मुझसे चर्चा करके कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय जनता का कहना है कि अनवर कादरी डकैत पर अनेक केस होने के बावजूद जब कांग्रेस की सरकार थी, कमलनाथजी मुख्यमंत्री थे, नियमों को नजरअंदाज करते हुए उसे रिवाल्वर का लाइसेंस पुलिस वेरिफिकेशन के बाद दे दिया गया। बाद में यह फाइल गायब बताई जाती है। यदि यह सच है तो लाइसेंस रद्द होना चाहिए।



शनिवार को सामने आया था वीडियो

हिंदू संगठनों ने शनिवार को दो युवक साहिल शेख और अलताफ को पकड़ा था। इनके मोबाइल में कई हिंदू युवतियों की फोटो और उनसे चैट थी। हिंदू संगठन द्वारा उनका बयान लिया गया और बयान देते हुए वीडियो बनाया गया। इसमें दोनों युवक बोल रहे हैं कि उन्हें पार्षद अनवर कादरी द्वारा एक लाख, दो लाख रुपए दिए जाते हैं कि वह हिंदू युवतियों से शादी करें।



खबर यह भी...कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर भी हुआ केस, आरोप मुस्लिम युवकों को हिंदू युवती से शादी के लिए दे रहे थे फंडिंग



यह कहा था साहिल और अलताफ ने

वीडियो में दो युवक साहिल शेख और अलताफ हैं। यह दोनों बयान दे रहे हैं। इसमें साहिल शेख कह रहा है कि उसे दो लाख रुपए दिए गए थे हिंदू युवती से शादी करने के लिए। वहीं अलताफ कह रहा है कि एक लाख रुपए पार्षद अनवर कादरी ने दिए थे हिंदू युवती से शादी के लिए, बाकी बाद में देने का बोला है। साहिल ने अपने मोबाइल पर युवतियों की फोटो भी दिखाई।



नगराध्यक्ष मिश्रा ने X पर पहले यह लिखा था

बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने दोनों युवकों की फोटो के साथ ट्वीट करते हुए कहा था कि- कांग्रेस का हाथ लव जिहाद वालों के साथ हो गया है। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने उन्हें लव जिहाद के लिए लाखों रुपए दिए। जीतू पटवारी जी शर्म है या सब तेल लेने चली गई। सीपी इंदौर जी माननीय सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इसमें सख्त कार्रवाई होना चाहिए।



खबर यह भी...कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ दो युवकों के बयान का वीडियो, कादरी बोले मैं पुलिस में शिकायत कर रहा



पाकिस्तान जिंदाबाद नारे वाले केस में भी हो चुके गिरफ्तार



हाल में कादरी पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद उस समय विवादों में आए थे, जब पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन और पुतला दहन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग गए थे। इसमें कादरी और उनके साथ बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के राजिक बाबा भी गिरफ्तार हुए थे। बाद में कोर्ट से जमानत के बाद वह बाहर आए थे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧




thesootr links

Indore News | MP News | Love-Jihad | Indore Police | आईपीएस राजेश दंडोतिया



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore Police
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • लव जिहाद
  • इंदौर में लव जिहाद
  • राजेश दंडोतिया
  • आईपीएस राजेश दंडोतिया
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी