कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर भी हुआ केस, आरोप मुस्लिम युवकों को हिंदू युवती से शादी के लिए दे रहे थे फंडिंग

Sanjay Gupta | Published:
Share
congress-councilor-anwar-kadri-case
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर इंदौर में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने दो मुस्लिम युवकों को हिंदू युवती से शादी करने के लिए फंडिंग दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कादरी की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

INDORE. इंदौर में वार्ड 58 से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फंस गए हैं। बाणगंगा पुलिस ने उन पर युवकों के बयान और सामने आए वीडियो के बाद केस दर्ज कर लिया है। वहीं दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कादरी पर आरोप है कि वह गिरफ्तार हुए दो मुस्लिमों युवकों को हिंदू युवती को शादी के लिए फंसाने और शादी करने के एवज में फंडिंग कर रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और अनवर कादरी की भी गिरफ्तारी होगी। टीआई बाणगंगा सियाराम गुर्जर ने भी कहा कि कादरी पर भी केस हो गया और गिरफ्तारी की जाएगी।

शनिवार को सामने आया था वीडियो

हिंदू संगठनों ने शनिवार को दो युवक साहिल शेख और अलताफ को पकड़ा था। इनके मोबाइल में कई हिंदू युवतियों की फोटो और उनसे चैट थी। हिंदू संगठन द्वारा उनका बयान लिया गया और बयान देते हुए वीडियो बनाया गया। इसमें दोनों युवक बोल रहे हैं कि उन्हें पार्षद अनवर कादरी द्वारा एक लाख, दो लाख रुपए दिए जाते हैं कि वह हिंदू युवतियों से शादी करें।

इंदौर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें...

इंदौर मेट्रो में टिकट लगते ही 1.07 लाख यात्री हुए कम, आज से टिकट दर और महंगी

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलेंड वनडे इंटरनेशनल मैच

इंदौर में फैल रहा कोविड : ब्रीथ एनालाइजर में बिना पाइप बदले वाहन चालकों से फूंक लगवा रही पुलिस

राजा रघुवंशी की हत्या थी कोल्ड ब्लडेड मर्डर, सोनम रघुवंशी ने की थी सटीक प्लानिंग

यह कहा था साहिल और अलताफ ने

वीडियो में दो युवक शाहिल शेख और अलताफ है। यह दोनों बयान दे रहे हैं। इसमें शाहिल शेख कह रहा है कि उसे दो लाख रुपए दिए गए थे हिंदू युवती से शादी करने के लिए। वहीं अलताफ कह रहा है कि एक लाख रुपए पार्षद अनवर कादरी ने दिए थे हिंदू युवती से शादी के लिए बाकी बाद में देने का बोला है। साहिल ने अपने मोबाइल पर युवतियों की फोटो भी दिखाई।

नगराध्यक्ष मिश्रा ने X पर यह लिखा था

बीजेपी नगरध्यक्ष सुमित मिश्रा ने दोनो युवकों की फोटो के साथ ट्वीट करते हुए कहा था कि- कांग्रेस का हाथ लवजिहाद वालों के साथ हो गया है। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने उन्हें लव जिहाद के लिए लाखों रुपए दिए। जीतू पटवारी जी शर्म है या सब तेल लेने चली गई। सीपी इंदौर जी माननीय सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इसमें सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

इसके साथ ही बीजेपी नेता शैलेंद्र महाजन ने भी इसमें मांग की थी कि कांग्रेस पार्षद कादरी को सह आरोपी बनाया जाना चाहिए। इस वीडियो से साफ है कि वह फंडिंग कर रहे हैं।

अनवर कादरी ने यह कहा था

वहीं इस मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का कहना है कि मैं वार्ड 58 से तीन बार का लगातार पार्षद हूं। यह मुझे गलत फंसाने, बदनाम करने की साजिश है। मैं पुलिस कमिशनर के पास अभी शिकायत करने जा रहा हूं, वह चाहे तो मेरी काल डिटेल निकलवा लें, पूरी जांच करा लें। मैं इन दोनों युवकों को जानता तक नहीं। मेरी आर्थिक स्थिति पहले ही ठीक नहीं है और बच्चों की फीस भरने का भी संकट है तो मैं इन्हें कहां से राशि दे दूंगा। मैं कट्टर सोच का नहीं हूं, तभी लगातार जीत रहा हूं।

पाकिस्तान जिंदाबाद केस में भी हो चुके गिरफ्तार

हाल में कादरी पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद उस समय विवादों में आए थे, जब पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन और पुतला दहन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग गए थे। इसमें कादिर और उनके साथ बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के राजिक बाबा भी गिरफ्तार हुए थे। बाद में कोर्ट से जमानत के बाद वह बाहर आए थे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Love-Jihad | Indore Love Jihad case | कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी | बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा | मध्य प्रदेश

Tags:
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • Indore Love Jihad case
  • लव जिहाद
  • फंडिंग
  • कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर