बीजेपी ने धार नगर पालिका अध्यक्ष समेत 7 पार्षदों को पार्टी से निकाला, जानिए क्या है निष्कासन की वजह
BP Shrivastava | Dec 07, 2023, 24:00 IST
बीजेपी ने धार नगर पालिका अध्यक्ष समेत 7 पार्षदों को पार्टी से निकाला, जानिए क्या है निष्कासन की वजह
विधानसभा चुनाव में धार बीजेपी उम्मीदवार नीना वर्मा के खिलाफ काम करने वाले 7 पार्टी पार्षदों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। उनका निष्कासन 6 साल के लिए किया गया है।
BHOPAL. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने अब उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्होंने चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर काम किया है। इसी क्रम में बीजेपी ने धार नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोडाने और उपाध्यक्ष मयंक म्हाले समेत 7 पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। यहां बता दें इस बार के विधानसभा चुनाव में धार सीट से बीजेपी की नीना वर्मा ने जीत हासिल की है।
इन पर हुई कार्रवाई
धार से बीजेपी उम्मीदवार नीना वर्मा के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के आरोप में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोडाने समेत जिन 7 पार्षदों पर कार्रवाई हुई, उनमें नगर पालिका उपाध्यक्ष मयंक म्हाले, पार्षद रवि मेहता, लक्ष्मण पटेल, पूजा जितेंद्र अग्रवाल, छगन परमार और अनिता विशाल सिसोदिया शामिल हैं। इन सभी को बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
![BJP Dhar.jpeg]()
बीजेपी उम्मीदवार नीना वर्मा के खिलाफ किया था प्रचार
धार विधानसभा सीट ने बीजेपी ने नीना वर्मा को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोडाने समेत सभी 7 पार्षदों पर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का दोषी पाया गया है। इस कारण धार बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने पत्र जारी कर सभी 7 पार्षदों के निष्कासन किया है। पत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति का जिक्र भी किया गया है।
धार बीजेपी जिलाध्यक्ष सोमानी ने सभी 7 पार्षदों के निष्कासन की सूचना प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, इंदौर संभागीय संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम और धार जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल को भी दे दी है।

BJP Dhar.jpeg

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA