बीजेपी ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को दिया टिकट, पूर्व MLA मनमोहन शाह की हैं बेटी
Rahul Garhwal | Sept 26, 2023, 24:00 IST
बीजेपी ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को दिया टिकट, पूर्व MLA मनमोहन शाह की हैं बेटी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को टिकट दिया है। मोनिका बट्टी पूर्व विधायक मनमोहन शाह की बेटी हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को टिकट दिया है। मोनिका पूर्व विधायक मनमोहन शाह की बेटी हैं। उन्होंने 19 सितंबर को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी। उस समय से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। बीजेपी ने कमलनाथ के गढ़ में अमरवाड़ा से मोनिका को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है।
![F68IVlhWsAAGSD3.jpeg]()
गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा में अच्छा प्रभाव
मोनिका बट्टी के पिता मनमोहन शाह बट्टी 2003 में अमरवाड़ा से विधायक रहे हैं। कोरोना काल में उनका निधन हो गया था। इसके बाद से मोनिका ही अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा में अच्छा प्रभाव है।
नेताओं की नाराजगी
मोनिका बट्टी के बीजेपी जॉइन करने के बाद उनकी पुरानी पार्टी के नेता खासे नाराज हैं। नए अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही पिता का फोटो लगाकर वोट मांगने की कोशिश करने पर FIR की चेतावनी दी है।
मोनिका अकेले बीजेपी में गईं, कोई नहीं गया
गोंडवाना पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष झमकलाल सरेयाम कहा था कि मोनिका बट्टी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ही नहीं। मोनिका अकेले ही बीजेपी में गई हैं। उनके साथ पार्टी का एक भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल नहीं हुआ। उनका गोंडवाना पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए..
बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बहाने कांग्रेस ने ली सिंधिया पर चुटकी, ट्वीट कर किया तंज- सिंधिया अब सरपंच पद के लिए रिजर्व रखे गए
अमरवाड़ा सहित सभी 7 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी गोंडवाना पार्टी
गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झमकलाल सरेयाम ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा सहित सभी 7 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। अगर मोनिका बट्टी ने संस्थापक मनमोहन की फोटो का इस्तेमाल किया तो पार्टी विरोध करेगी। स्वर्गीय बट्टी उनकी प्रॉपर्टी नहीं हैं। फोटो लगाने पर FIR भी दर्ज कराएंगे। बीजेपी पर हमारे नेता मनमोहन शाह बट्टी की हत्या के आरोप लगे हैं। ऐसे लोगों से हमारा दूर तक संबंध नहीं है। मोनिका के जाने से गोंडवाना आंदोलन न रुका है न ही रुकेगा।
F68IVlhWsAAGSD3.jpeg

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA