भाजपा में बड़ी हलचल: इस हफ्ते खत्म होगा लंबा इंतजार, सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी जल्द घोषित

Ramanand Tiwari | Feb 22, 2026, 22:41 IST
bjp halkhal provincial
मध्यप्रदेश भाजपा में कार्यकारिणी की घोषणा इस सप्ताह होने जा रही है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बन चुकी है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश भाजपा में लंबे समय से जिस घोषणा का इंतजार था, वह अब इस सप्ताह पूरा होने जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा सहित बाकी बचे सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी। जामवाल द्वारा ली गई बैठक में 2-3 दिन में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि तैयारी पूरी हो चुकी है और कभी भी सूची जारी हो सकती है।



आखिर क्या है पूरा मामला?

प्रदेश भाजपा संगठन में कई मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन लंबे समय से लंबित था। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के गठन की घोषणा पहले ही हो चुकी है। अब अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़कर शेष सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित किए जाने की तैयारी है।



अजय जामवाल ही रहेंगे मप्र भाजपा के असली कमांडर! सत्ता–संगठन के नए समीकरण के बीच बड़ा प्रयोग संभव



जामवाल की बैठक के बाद बढ़ी रफ्तार

सूत्रों के अनुसार, अजय जामवाल ने हाल ही में संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 2 से 3 दिन में कार्यकारिणी गठन पूरा किया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि अब देरी की गुंजाइश नहीं है और सभी नामों को अंतिम रूप दिया जाए। बताया जा रहा है कि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है, और औपचारिक घोषणा बाकी है।



अजय जामवाल के सामने ही भिड़ गए पूर्व मंत्री पटवा और BJP जिलाध्यक्ष



लंबे इंतजार के बाद कार्यकर्ताओं को मौका

प्रदेश में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन में जिम्मेदारी की उम्मीद लगाए बैठे थे। कई नेता और युवा चेहरे प्रदेश पदाधिकारी बनने की चाह में सक्रिय थे। लेकिन अब तक केवल कयासों का दौर चल रहा था। सोशल मीडिया पर नामों की चर्चाएं और संभावित सूचियों की अफवाहें भी फैल रही थीं। अब स्थिति साफ हो चुकी है कि इस सप्ताह आधिकारिक घोषणा के साथ अटकलों पर विराम लग जाएगा।



एमपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी: चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल



एमपी में 2 मार्च से बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर, नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला



क्या संकेत दे रही है यह घोषणा?

यह कदम भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और आगामी रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर मोर्चों की सक्रियता बढ़ाने और जमीनी नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में यह अहम निर्णय होगा। साफ है कि इस सप्ताह के भीतर संगठन की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। अब सवाल इंतजार का नहीं, घोषणा की घड़ी का है और वह कभी भी हो सकती है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • सोशल मीडिया
  • अजय जामवाल
  • महिला मोर्चा
  • भाजपा