इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा आज खंडवा से होगी शुरू, न‍ित‍िन गडकरी और श‍िवराज करेंगे रोड शो

Pratibha Rana | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

भाजपा की इंदौर संभाग की जनआशीर्वाद यात्रा खंडवा से बुधवार को शुरू होगी। शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को खंडवा पहुंचेंगे।

BHOPAL. एमपी में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बना ली है। सभी 230 विधानसभा सीटों पर सर्वे का काम पूरा हो चुका है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। आज (6 सिंतबर) जन आशीर्वाद यात्रा का पांचवा दिन है। पांचवी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से शुरू होगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे शुरुआत

बीजेपी की इंदौर संभाग की जनआशीर्वाद यात्रा खंडवा से आज (6 सितंबर) को शुरू होगी। शुभारंभ के लिए यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। यात्रा के दौरान 31 बड़ी सभाएं और 15 छोटी सभा, 30 नुक्कड़ सभा और 55 रथ सभाएं होगी। यात्रा के दौरान 12 रैलियां 42 विधानसभाओं में निकाली जाएंगी। यह यात्रा लगभग 2 हजार किलोमीटर की होगी।

23 सितंबर को देवास में होगी समाप्त

यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इंदौर संभाग की आशीर्वाद यात्रा 42 विधानसभाओं से गुजरेगी। 23 सितंबर को देवास जिले के खातेगांव में खत्म होगी। बताया जा रहा है कि इंदौर में तीन बड़ी सभाएं होंगी। आज ये यात्रा खंडवा से शुरू होकर बुरहानपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर होते हुए देवास तक जाएगी। इन यात्राओं की जिम्मेदारी जयपाल सिंह चावड़ा, मंत्री विजय शाह समेत कई अन्य बड़े नेताओं को दी गई हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jan Ashirwad Yatra
  • जन आशीर्वाद यात्रा
  • Jan Yatra starts from Khandwa
  • election preparations MP
  • Union Minister Gadkari start
  • जन यात्रा खंडवा से शुरू
  • मप्र में जोरों पर चुनावी तैयारी
  • केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे शुरुआत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग