खजुराहो में भाजपा नेता ने बुजुर्ग पुजारी पर बरसाई लाठियां, भीड़ देखती रही तमाशा
Amresh Kushwaha | Jul 24, 2025, 08:41 IST
bjp-leader-beats-elderly-priest-khajuraho
मध्य प्रदेश के खजुराहो में भाजपा नेता और उसके भाई का बुजुर्ग पुजारी से बर्बरता का माला सामने आया है। इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश के खजुराहो की शांत धरा पर मंगलवार (22 जुलाई) को ऐसी चीखें गूंजीं, जिनका जवाब आज तक प्रशासन खोज रहा है। भगवा वस्त्रों में लिपटा एक बुजुर्ग पुजारी (priest), जिसकी उम्र 60 वर्ष है, सरेआम लाठियों (sticks) की चोट खा रहा था और ये हमला किसी आम व्यक्ति ने नहीं, बल्कि भाजपा (BJP) के एक पूर्व नगर अध्यक्ष और उसके भाई ने किया।
ये खबर भी पढ़िए...MP में दलित युवक के साथ बर्बरता, मुस्लिम युवकों ने ओरल सेक्स का वीडियो बनाकर किया वायरल
विवाद की जड़ महज एक भैंस से शुरू हुई। गांववालों के मुताबिक, पुजारी महेंद्र नायक ने एक भैंस को भगाया था, जो कि आरोपी दीप्पू की बाइक से टकरा गई। बाइक गिरने पर दीप्पू आगबबूला हो गया और बात बहस से हाथापाई तक पहुंच गई। फिर क्या, उसने अपने भाई श्रीराम को बुलाया और दोनों ने मिलकर पुजारी को बुरी तरह पीटा।
ये खबर भी पढ़िए...खंडवा में पति की बर्बरता, हैवानियत की दास्तां सुनाते रो पड़ी पत्नी, पुलिस से लगाई गुहार
इस हमले की क्रूरता को और भी दर्दनाक बनाता है पुजारी की हालत। महेंद्र नायक की कुछ ही दिन पहले हर्निया (hernia) की सर्जरी हुई थी। वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, लेकिन हमलावरों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने डंडों से पीट-पीटकर पुजारी के पैर और पीठ पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
हमले के बाद भी भाजपा नेता और उसके भाई का दुस्साहस कम नहीं हुआ। उन्होंने खुद ही चंद्रनगर पुलिस चौकी (Chandranagar Police Outpost) पहुंचकर उल्टे बुजुर्ग पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट (report) दर्ज करवाई।
ये खबर भी पढ़िए...BSF जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी और पाकिस्तान में हुई बर्बरता की कहानी
सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस पूरे मामले को तूल दे दिया। एसपी अगम जैन (SP Agam Jain) ने वीडियो को गंभीर मानते हुए तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल (SDOP Manmohan Singh Baghel) ने भी जांच के आदेश दिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन फिलहाल दोनों फरार हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
खजुराहो थाना पुजारी पर हमला | खजुराहो न्यूज | भाजपा नेता ने मारा | MP News
भाजपा नेता ने बुजुर्ग पुजारी से मारपीट की
घटना खजुराहो के चंद्रनगर इलाके की है। यहां पुजारी महेंद्र नायक (Mahendra Nayak) को भाजपा नेता श्रीराम दुबे (Shriram Dubey) और उसके भाई दीप्पू दुबे (Dippu Dubey) ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। ये पूरी घटना मंगलवार शाम को हुई और बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भगवा कपड़ों में पुजारी को दो लोग बेदर्दी से पीट रहे हैं और भीड़ तमाशबीन बनी हुई है।
भैंस टकराई, गुस्सा उतरा पुजारी पर
खजुराहो में बुजुर्ग पुजारी से हुई मारपीट मामले को एक नजर में समझें...
|
बीमार शरीर पर बरसाए डंडे
हमले के बाद उल्टे दर्ज करवाई रिपोर्ट
ये खबर भी पढ़िए...BSF जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी और पाकिस्तान में हुई बर्बरता की कहानी
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में
फरार हैं भाजपा नेता और उसका भाई
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
खजुराहो थाना पुजारी पर हमला | खजुराहो न्यूज | भाजपा नेता ने मारा | MP News
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari