सिंधिया के करीबी कृष्णा घाडगे पर FIR, विधायक आरिफ मसूद को बताया था पाकिस्तानी एजेंट

thesootr Desk | May 02, 2025, 12:19 IST
arif masood threds
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे ने विवादित बयान दिया। 27 अप्रैल को जहांगीराबाद चौराहे पर मंच से उन्होंने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को "पाकिस्तानी एजेंट" कहा और जान से मारने की धमकी दी।

BHOPAL : केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाडगे के खिलाफ भोपाल के जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान बीजेपी कृष्णा घाडगे ने विवादित बयान दिया था। 27 अप्रैल को जहांगीराबाद चौराहे पर मंच से उन्होंने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को "पाकिस्तानी एजेंट" कहा था। घाडगे ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मसूद और उनके समर्थकों को "कुत्ते" कहकर संबोधित किया। इस बयान ने सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की आशंका जताई, जिसके बाद मामला गरमा गया।



FIR lodged in Bhopal against Scindia's close aide Krishna Ghadge | सिंधिया के करीबी कृष्णा घाडगे पर


यह खबर भी पढ़ें ... MP में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज हुई FIR



कांग्रेसी पहुंचे थाने , शिकायत पर कार्रवाई...

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के करीबी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जहांगीराबाद के अध्यक्ष यशवंत यादव ने घाडगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यशवंत ने बताया कि घाडगे ने न सिर्फ मसूद को धमकी दी, बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की। इसके आधार पर जहांगीराबाद थाने में घाडगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।



यह खबर भी पढ़ें... सेंट्रल जेल में मुस्लिम कैदियों को झटका, कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने लिखा DG को पत्र



पूरा बयान यहां पढ़िए…

शोभायात्रा के मंच पर घाडगे ने कहा, "पाकिस्तान के एजेंट इस चौराहे पर खड़े हैं। आरिफ मसूद और उनके अनुयायी जो हमारे धर्म का विरोध करेंगे, उन्हें यहीं मारेंगे।" इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, घाडगे ने फेसबुक पर सफाई दी कि उनका इशारा पाकिस्तान के खिलाफ था, न कि किसी समुदाय विशेष के। उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।



यह खबर भी पढ़ें ... वक्फ जमीनों के सर्वे पर आरिफ मसूद का विरोध, रोकने की मांग



दिग्विजय सिंह ने की मसूद के सुरक्षा की मांग...

इस घटना ने भोपाल में सियासी हलचल मचा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मसूद की सुरक्षा बढ़ाने और बीजेपी नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।



यह खबर भी पढ़ें ... सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक टली आरिफ मसूद मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई



भोपाल रेप कांड में मसूद ने दिया था बयान...

बताते चले हाल ही में भोपाल रेप कांड में मसूद ने बयान दिया था । उन्होंने कहा था कि पीड़िताएं हमारी भी बच्चियां है , आरोपियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए । इस मामले को धर्म का चस्मा लगाकर देखने की जरूरत नही है । वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा था की आरोपियों को बचाने की कोशिश नही की जानी चाहिए ।



Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Bhopal
  • पाकिस्तान
  • आरिफ मसूद
  • विधायक आरिफ मसूद
  • कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद