पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ इंदौर में BJP नेताओं ने ली शपथ, अल्पसंख्यक मोर्चे भी विरोध में

Sanjay Gupta | Apr 25, 2025, 21:16 IST
Share
BJP leaders took oath
BJP leaders took oath

बीजेपी कार्यालय पर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर वरिष्ठ नेताओं ने सभी शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर किसी प्रकार का स्वागत की रस्म नहीं की गई।

MP NEWS: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देश और इंदौर में जमकर गुस्सा है। इंदौर के सुशील नथानियल की मौत ने शहर को और हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद से ही इंदौर में लगातार प्रदर्शन जारी है। आतंकवाद का पुतला दहन किया जा रहा है तो वहीं हिंद रक्षक के एकलव्य गौड़ ने खून से हस्ताक्षर अभियान चलाया। विविध संगठन द्वारा कैंडल मार्च भी निकाले जा रहे हैं। अब बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। उधर चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी, इन सभी के अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता भी मैदान में आ गए हैं और एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ने की बात कह रहे हैं।

बीजेपी दफ्तर में सभी ने रखा मौन

बीजेपी कार्यालय पर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर वरिष्ठ नेताओं ने सभी शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर किसी प्रकार का स्वागत की रस्म नहीं की गई। नगर अध्यक्ष बीजेपी सुमित मिश्रा ने कहा कि आज कार्यालय वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता ने जान गवाने वाले लोगों की बड़े ही द्रवित हृदय से हुतात्माओं को श्रद्धांजलि दी एवं इनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन धारण भी किया। इस हमले से मानवता को बड़ा आघात पहुंचा है। इसके लिए दोषी कोई भी हो। उनको बक्शा नहीं जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए... 27 अप्रैल को मुंबई से सहरसा को चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल मंडल से गुजरेगी

आतंकवाद से लड़ने की दिलाई शपथ

इसके पश्चात इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आतंकवाद से लड़ने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।-हम शपथ लेते है कि हम निशब्द हैं, मौन है, आक्रोशित हैं, हम भारतवासी अंतर्मन में धड़क रही क्रोध की ज्वाला को आतंकवाद के समूल नाश करने तक अपने हृदय में प्रज्वलित रखेंगे। दुष्ट जिहादी मानसिकता के आतंकवादी निर्दोष और निहत्थों पर वार करते हैं, आतंक फैलाने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार की कायर और निकृष्ट मानसिकता की विचारधारा के समाप्त होने का समय आ गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की महान सेना के पुरुषार्थ से राक्षसी आतंकवादी प्रवृत्ति का समूल नाश करेंगे, संपूर्ण विध्वंस करेंगे। हम सब शपथ लेते हैं, आतंकवाद के समूल नाश होने तक तन-मन, धन से देश के नेतृत्व व भारत की महान सेना के साथ आतंकवाद के समूल विनाश के लिए किया जा रहे पराक्रम और संकल्प के साथ सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। भारत माता की जय वंदे मातरम।

ये खबर भी पढ़िए... संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, नई सरकार की नीति पर सवाल

यह सभी नेता रहे मौजूद

इस अवसर मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलु शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आईडीए के पूर्व चेयरमैन जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, कैलाश शर्मा, दिनेश वर्मा, घनश्याम शेर, हरप्रीतसिंह बक्षी, राजेश सिरोडकर, बलजीतसिहं चौहान, अमर पेढारकर सहित अन्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में जीतू ने कुलकर्णी भट्‌टे में कहा था मैं अभी जिंदा हूं, वहीं मस्जिद में हुआ सुंदरकांड

वक्फ कमेटी ने भी किया प्रदर्शन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ इंदौर बॉम्बे बाजार चौराहे पर बाद नमाज जुमा इंदौर जिला वक्फ कमेटी सचिव साजिद रॉयल और अनवर देहलवी बॉम्बे बाजार के मुसलमानों ने आतंकवाद के खिलाफ पुतला जलाया। वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल के आह्वान पर इंदौर जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष रेहान शेख के नेतृत्व मे साजिद रॉयल अनवर देहलवी ने बम्बई बाजार में आतंकवाद का पुतला जलाया। बताया गया कि स्थानीय मुसलमानों के अंदर आतंकवाद के खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से इस बात का निवेदन किया है कि जिन्होंने भी इस नापाक हरकत को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाए और ऐसी सजा दी जाए कि दोबारा कोई फिर ऐसी हिम्मत ना करें। हम इस हादसे की निंदा करते हैं और जिन्होंने भी यह काम किया है। हिंदुस्तान जिंदाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतले को जलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बॉम्बे बाजार के मुस्लिम शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के पूर्व विधायक और मंत्री पुत्र आकाश ने प्रोटोकॉल तोड़ ली अधिकारियों की जलसंकट पर बैठक

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • आतंकवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती