बीजेपी विधायक दल की नई कार्यकारिणी गठित, धुर्वे उपनेता और विजयवर्गीय मुख्य सचेतक बने

Jitendra Shrivastava | Sept 11, 2024, 24:06 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश बीजेपी विधायक दल की नई कार्यकारिणी में सागर विधायक शैलेंद्र जैन को विधायक दल का महामंत्री, सीधी विधायक रीति पाठक और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा को सचेतक नियुक्त किया गया है...

BHOPAL. मध्यप्रदेश बीजेपी विधायक दल की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। ये गठन डॉ. मोहन यादव के सीएम बनने के लगभग आठ महीने बाद किया गया है। बीजेपी की इस नई कार्यकारिणी में डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को उपनेता नियुक्त किया है।

हेमंत खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया

बीजेपी की इस नई कार्यकारिणी में सागर विधायक शैलेंद्र जैन को विधायक दल का महामंत्री, सीधी विधायक रीति पाठक और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा को सचेतक नियुक्त किया है। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक को मंत्री नियुक्त किया गया है वहीं, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका बढ़ी

शिवराज सिंह चौहान की पिछली सरकार में डॉ. नरोत्तम मिश्रा संसदीय कार्यमंत्री और विधायक दल के मुख्य सचेतक थे। इस बार नरोत्तम दतिया से चुनाव हार गए हैं इसलिए अब उनकी जगह संसदीय कार्यमंत्री के रूप में कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका बढ़ गई है। अब कैलाश विजयवर्गीय को विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है।

विधायक दल में शामिल विधायक...

  1. गोपाल भार्गव (रहली)
  2. जयंत मलैया (दमोह)
  3. नागेंद्र सिंह (नागौद)
  4. जय सिंह मरावी (जैतपुर)
  5. मीना सिंह (मानपुर)
  6. डॉक्टर सीता शरण शर्मा (होशंगाबाद)
  7. भूपेंद्र सिंह (खुरई)
  8. अजय बिश्नोई (पाटन)
  9. ओमप्रकाश सकलेचा (जावद)
  10. राजेंद्र पांडे (जावरा)
  11. दिव्यराज सिंह (सिरमौर)
  12. उमाकांत शर्मा (सिरोंज)
  13. मंजू दादू (नेपानगर)
  14. जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (चंदेरी)
  15. अमरीश शर्मा (लहार)

विधानसभा में होती है प्रमुख भूमिका

दरअसल, ये कार्यकारिणी विधानसभा संबंधी काम करती है। विधानसभा के साथ-साथ विधायक दल की बैठकों में भी इनकी भूमिका रहती है। विधायक दल के नेता के बाद मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी मुख्य रूप से होती है। नरोत्तम मिश्रा के बाद मुख्य सचेतक की भूमिका कैलाश विजयवर्गीय निभाएंगे। व्हिप जारी करने से लेकर विधायकों और सदन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर ये कार्यकारिणी काम करती है। सदन में सवालों और मुद्दों पर चर्चा के लिए विधायकों की जिम्मेदारी तय करने और किन मुद्दों को सदन में उठाना है और विपक्ष को कैसे काउंटर करना है, यह सब विधायक दल ही तय करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश बीजेपी
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • बीजेपी विधायक दल
  • नई कार्यकारिणी गठित
  • विजयवर्गीय मुख्य सचेतक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती