BJP में पद के हिसाब से चंदा: विधायक-महापौर से मिल रहा इतना, मंत्री से और भी ज्यादा

Aman Vaishnav | Feb 27, 2026, 16:04 IST
Share
bjp lifelong collaboration fund collection target crore
bjp lifelong collaboration fund collection target crore

भारतीय जनता पार्टी ने अपना आजीवन सहयोग निधि अभियान तेज कर दिया है। इस बार नेताओं से अच्छा खासा चंदा लेने की योजना है। राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों पर बड़ा लक्ष्य रखा गया है।

News In Short

  • बीजेपी ने बड़े नेताओं और मंत्रियों के लिए चंदे की बड़ी राशि तय की है।
  • विधायकों और महापौर से करीब 5-5 लाख रुपए का सहयोग लिया जा रहा है।
  • साल 2026 के लिए प्रदेश भर से कुल 50 करोड़ का लक्ष्य है।
  • चंदा केवल चेक या डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार किया जा रहा है।
  • 20 हजार से अधिक देने वालों को अपना पैन नंबर देना अनिवार्य है।

News In Detail

भाजपा का आजीवन सहयोग निधि अभियान

बीजेपी के आजीवन सहयोग निधि अभियान में जितना बड़ा कद और पद, उतना ही ज्यादा चंदा लिया जा रहा है। पार्टी का ये अभियान अब अंतिम चरण में है। ये अभियान 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से शुरू हुआ था।

इस दौरान खासतौर से राजधानी भोपाल में नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से भी चंदा लिया गया है। ये सारी राशि चेक के जरिए ली जा रही है।

7eca6ae4-6e6
7eca6ae4-6e6

50 हजार से 5 लाख तक का चंदा

यह चंदा उनके पद और रैंक के हिसाब से लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार भोपाल में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है।

इसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं से 50 हजार से लेकर 5 लाख तक चंदा ले रहे हैं। कोई और ज्यादा देना चाहता है तो वो अपनी इच्छा से दे सकता है। खास बात ये है कि मंत्रियों से ली जाने वाली राशि इस राशि से कहीं ज्यादा है।

949e0b33-b70
949e0b33-b70

कब तक चलेगा अभियान?

आजीवन सहयोग निधि अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें आमतौर पर एक हजार रुपए से लेकर ज्यादा से ज्यादा राशि तक चंदा लिया जा रहा है। हालांकि ये पूरी तरह से स्वेच्छिक है। यानी जो चाहें वो योगदान दे सकते हैं। पार्टी ने संपन्न और समर्थ लोगों से ज्यादा चंदा देने की अपेक्षा रखी है। इसके अलावा नगर अध्यक्ष और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से भी अधिक सहयोग की उम्मीद की गई है।

cdf039bb-3fa
cdf039bb-3fa

पार्षदों से भी ली जाएगी राशि

जानकारी के अनुसार नगर निगम में महापौर के अलावा मेयर इन काउंसिल और पार्षदों से भी आजीवन सहयोग निधि ली जाएगी। भाजपा के पार्षदों से 51-51 हजार रुपए की उम्मीद की जा रही है।

9f0e806d-f82
9f0e806d-f82

50 करोड़ का लक्ष्य

पार्टी ने 2026 में आजीवन सहयोग निधि के तहत प्रदेश से 50 करोड़ रुपए (राजनीतिक चंदा) इकट्ठा करने का लक्ष्य तय किया है। पिछले साल (2025) यह आंकड़ा लगभग 25 करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा था। इस बार पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पार्टी ने चेक या डिजिटल पेमेंट का ही विकल्प रखा है। इसके साथ ही 20 हजार रुपए से ज्यादा चंदा देने वालों से पैन नंबर भी लिया जाएगा।

क्या है आजीवन सहयोग राशि?

बीजेपी हर साल अपने संगठन और गतिविधियों को चलाने के लिए एक अभियान चलाती है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता, व्यापारी, उद्योगपति, संगठन से जुड़े लोग पार्टी को आर्थिक मदद करते हैं।

ffa6f06b-80b
ffa6f06b-80b

ये खबरें भी पढ़िए...

भाजपा का मिशन प्रशिक्षण: भोपाल से शुरू होगा संगठन को धार देने का अभियान

एमपी में तीन साल बाद भी नदियों में सुधार का काम अधूरा, कागजों तक ही सीमित रह गया अभियान

बिलासपुर में खूनी सियासत : भाजपा नेता ने ही पार्षद की हत्या के लिए बुलाए यूपी के शूटर

एमपी न्यूज: आदिवासी भूमि को लेकर बड़ा खुलासा, इन आईएएस अफसरों की मंजूरी से हो गया खेल!

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • राजनीतिक चंदा
  • मेयर इन काउंसिल
  • पार्षद
  • महापौर
  • नगर निगम
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि