/sootr/media/media_files/ARBm1MRcBJ2pUTqhVbaT.jpg)
भोपाल. लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस में भगदड़ का दौर जारी है। इसी बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा। पूर्व सांसद राम लखन सिंह तथा पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ( former Congress MLA Nilesh Awasthi ), अजय यादव के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। इसके बाद बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी की एक रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बवाल मच गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग की शेयर
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान पाटन विधायक अजय विश्नोई ( BJP MLA Ajay Vishnoi ) ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालो का स्वागत करना हमारी मजबूरी है। आप सबका यह जानना भी जरूरी है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं!
सुनिए, नीलेश अवस्थी की वायरल ऑडियो
पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालो का स्वागत करना हमारी मजबूरी है।
— Ajay Vishnoi (मोदी का परिवार) (@AjayVishnoiBJP) March 28, 2024
आप सबका यह जानना भी जरूरी हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं!
एक ऑडियो भेज रहा हूं। 06 मिनिट… pic.twitter.com/uFSlPpGbMv