जबलपुर में समय से पहले खत्म हुई बैठक, बिफर पड़े बीजेपी विधायक अजय विश्नोई, बोले- यह कम्युनिकेशन गैप का नतीजा

Vikram Jain | Dec 29, 2023, 24:00 IST
Share
जबलपुर में समय से पहले खत्म हुई बैठक, बिफर पड़े बीजेपी विधायक अजय विश्नोई, बोले- यह कम्युनिकेशन गैप का नतीजा
जबलपुर में समय से पहले खत्म हुई बैठक, बिफर पड़े बीजेपी विधायक अजय विश्नोई, बोले- यह कम्युनिकेशन गैप का नतीजा

सीएम मोहन के जबलपुर प्रवास को लेकर रखी गई बैठक समय से पहले ही खत्म हो गई। जिसको लेकर बीजेपी विधायक अजय विश्नोई बिफर पड़े।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के तीन जनवरी को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के पहले आयोजित प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की बैठक समय से पहले ही खत्म हो गई। निर्धारित समय से पहले बैठक के खत्म हो जाने पर पाटन विधानसभा से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई बिफर पड़े। उन्होंने बैठक को लेकर अधिकारियों का कम्युनिकेशन गैप का नतीजा करार दिया।

विधायक के पहुंचने से पहले खत्म हुई बैठक

दरअसल, सीएम मोहन के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के पहले होने वाली बैठक में संभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था। जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक का समय 3 बजे निर्धारित किया गया था लेकिन यह बैठक समय के पहले ही खत्म हो गई और जब जनप्रतिनिधि निर्धारित समय पर बैठक में शामिल होने पहुंचे तो उन्हें पता चला की बैठक पहले ही खत्म हो चुकी है।

विधायक अजय विश्नोई ने जताया दुख

मुख्यमंत्री के जबलपुर आगमन के पहले आयोजित संभागीय बैठक में शामिल होने बीजेपी विधायक अजय विश्नोई भी पहुंचे। बैठक में शामिल होकर वे जबलपुर में धान खरीदी में हुई अनियमिताओं के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने वाले थे, लेकिन विधायक जब तक पहुंचे बैठक निर्धारित समय से पहले ही खत्म हो चुकी थी। अब इस स्थिति को विधायक विश्नोई ने अधिकारियों का कम्युनिकेशन गैप बताते हुए दुख जताया है।

विधायक का कहना है कि धन उपार्जन नीति के मुताबिक इस बार महिला स्व सहायता समूहों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना था लेकिन जबलपुर में अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाओं को इस प्रक्रिया से दूर रखा गया है, इस पर विधायक अजय विश्नोई ने कहा है कि उन्हें इस बात का दुख है क्योंकि प्रदेश की बीजेपी सरकार बहनों को लखपति बनाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया में अब तक महिला स्व सहायता समूह को शामिल नहीं किया गया है।

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • BJP MLA Ajay Vishnoi
  • CM Mohan stay in Jabalpur
  • angry at officials MLA Ajay Vishnoi
  • Jabalpur Collector Office
  • बीजेपी विधायक अजय विश्नोई
  • सीएम मोहन का जबलपुर प्रवास
  • अधिकारियों पर बिफरे विधायक अजय विश्नोई
  • जबलपुर कलेक्टर कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग