भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच से कहे अपशब्द, बोले- लोग कर रहे मक्कारी

Amresh Kushwaha | Feb 08, 2026, 13:21 IST
omprakash dhurve abusive language dindori controver
डिंडोरी के भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और देरी को लेकर मंच से अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं।

डिंडौरी जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक विकास कार्यों में हो रही देरी पर गुस्से में नजर आ रहे हैं। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इस दौरान विधायक महोदय डिंडोरी जनपद के रामगुड़ा ग्राम पंचायत में भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे।



जनता के सवालों ने बढ़ाई विधायक की बेचैनी

विधायक धुर्वे सामुदायिक भवन और सीसी रोड का शिलान्यास करने पहुंचे थे। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें सुनानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शाला का भवन सालों से अधूरा पड़ा है। बघाड़ गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी भवन के लिए तीन साल पहले नींव खोदी गई थी। उनका कहना था कि उस काम का पैसा भी निकाल लिया गया था, लेकिन काम आज तक रुका हुआ है।



विधायक ने मंच से ही कह डाले अपशब्द

ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर विधायक धुर्वे काफी भावुक और गुस्से में आ गए। उन्होंने मंच से ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हम गांवों में विकास के लिए मेहनत करते हैं, योजनाएं लाते हैं, लेकिन कुछ लोग मक्कारी कर रहे हैं। उनका यह गुस्सा और अभद्र भाषा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।





अधिकारियों को नहीं, सिस्टम की सुस्ती को कोसा

विवाद बढ़ता देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्द किसी अधिकारी के खिलाफ नहीं थे। उन्होंने कुई गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां छह साल से स्कूल का भवन अधूरा पड़ा है, जबकि पूरा पैसा निकाल लिया गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे प्रमोट करके हेडमास्टर बना दिया गया।



जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ हंगामा

हैरानी की बात यह है कि जब विधायक जी का गुस्सा सातवें आसमान पर था, तब मंच पर कई जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अब यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में गरमागरम बहस का मुद्दा बन गया है।



ये खबर भी पढ़िए...



बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भरे मंच से की अधिकारियों पर अभ्रद टिप्पणी, वीडियो वायरल



MP News: लाड़ली बहनों को दी धमकी देने वाले मंत्री करण सिंह वर्मा अब भ्रष्ट अफसरों पर बरसे



मध्यप्रदेश: लाड़ली बहना के बाद लाड़ला भांजा योजना लाने की तैयारी में शिवराज, बोले...



मॉल में वेज बिरयानी खा रहे परिवार के खाने की थाली में निकला चिकन का टुकड़ा, मचा हड़कंप



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भाजपा विधायक
  • सोशल मीडिया
  • ओमप्रकाश धुर्वे