2a534d35-0c1
बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भरे मंच से की अधिकारियों पर अभ्रद टिप्पणी, वीडियो वायरल
Aman Vaishnav | Updated:
bjp mla omprakash dhurve uses abusive language
डिंडौरी में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अधिकारियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। लोक कल्याणकारी शिविर के मंच से खुलेआम गाली दी गई। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे। विधायक इस वीडियो को एडिटेड बताकर सफाई दे रहे हैं।
News In Short
- भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
- डिंडौरी के मेहंदवानी में सरकारी शिविर आयोजित था।
- इस शिविर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच से अधिकारियों को कोसा।
- तहसीलदार और अफसरों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
- वायरल वीडियो के बाद विधायक सफाई ने दी की वीडियो एडिटेड है।
News In Detail
इस पूरी घटना को हम आसान शब्दों में इस तरह समझ सकते हैं।
क्या है पूरा मामला?
- डिंडौरी जिले में लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे जनता को संबोधित करने के लिए उठे। अचानक बोलते हुए उन्होंने अपनी भाषा की मर्यादा खो दी। इसी दौरान उनके मुंह से अपशब्द निकल गए।
- विधायक ओमप्रकाश धुर्वे तहसीलदार की कार्यशैली से बहुत नाराज थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना असली काम भूल गए हैं। अधिकारी सिर्फ जेसीबी पकड़ने में लगे रहते हैं। वे गरीबों के खेत बनवाने पर ध्यान नहीं देते। गुस्से में उन्होंने तहसीलदार को सीधे अपशब्द कह दिए। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
विधायक ने भरे मंच से कहा- ये अपना काम छोड़कर *###* के जेसीबी पकड़ने में लग जाते हैं।
- अपशब्द कहने के तुरंत बाद विधायक को गलती महसूस हुई। उन्होंने माइक पर ही अजीबोगरीब सफाई देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जो बोला उसे गोल कर दो। इसका मतलब था कि विवादित हिस्से को डिलीट कर दें। उन्होंने कहा कि कभी-कभी निकल जाता है।
- बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है, जो अब जाकर चर्चा में आया है।
aa8ceaaf-410
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुलस्ते मौजूदगी में हुई घटना
पत्रकारों पर भी पहले कस चुके हैं तंज
ये खबरें भी पढ़िए...
DINDORI: पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की पत्नी की दबंगई, बीजेपी पार्षद को फोन पर धमकाया
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha