मॉल में वेज बिरयानी खा रहे परिवार के खाने की थाली में निकला चिकन का टुकड़ा, मचा हड़कंप
Anjali Dwivedi | Feb 08, 2026, 12:58 IST
Biryani
भोपाल के डीबी मॉल स्थित बिरयानी क्वीन में शाकाहारी सोया चाप बिरयानी में मांस मिलने से हंगामा हो गया है। पीड़ित परिवार ने इसे धार्मिक आस्था से खिलवाड़ बताते हुए प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
News In Short
- डीबी मॉल के बिरयानी क्वीन आउटलेट में सोया चाप बिरयानी में चिकन का टुकड़ा मिला है।
- शिकायतकर्ता अजीत सिंह और नरेंद्र मीणा ने इसे धार्मिक आस्था पर चोट बताया है।
- आउटलेट के स्टाफ और मालिक अरनब ने फोन पर गलती मानकर माफी मांगी है।
- मैनेजर गौरीशंकर को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
- उपभोक्ता संगठनों ने शाकाहारी-मांसाहारी भोजन के लिए अलग किचन की मांग उठाई।
News In Detail
अजीत सिंह और नरेंद्र मीणा अपनी बेटी के साथ मॉल पहुंचे और शुद्ध शाकाहारी समझते हुए स्पाइसी सोया चाप बिरयानी का ऑर्डर दिया। जैसे ही उन्होंने खाना शुरू किया, उन्हें बिरयानी में सोया चाप के बीच चिकन (वेज बिरयानी में मिला मांस) का टुकड़ा मिल गया।
यह देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। अब ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मॉल के फूड कोर्ट में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।
धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप
उन्होंने इस घटना को धर्म भ्रष्ट करने जैसा अपराध करार दिया है। उनका आरोप है कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित मॉल में इस तरह की लापरवाही सुरक्षा और शुद्धता के दावों पर सवाल उठाती है।
घटना के तुरंत बाद, परिवार ने फूड कोर्ट के मैनेजर गौरीशंकर को लिखित शिकायत दी और मांग की कि इस आउटलेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसी गलती न हो।
इस घटना के बाद मॉल में खाना खाने आए दूसरे वेजिटेरियन कस्टमर्स के बीच भी असुरक्षा और संशय का माहौल बन गया है।
मान ली गलती, कस्टमर से मांगी माफी
इसके बाद, आउटलेट के मालिक ने भी फोन कर पीड़ित परिवार से संपर्क किया और व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। हालांकि, शिकायतकर्ता इस माफी से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि आस्था को हुई क्षति को पैसे या माफी से नहीं सुधारा जा सकता।
उपभोक्ता संगठनों ने की अलग रसोई की मांग
इसके अलावा, उन्होंने खाद्य विभाग से इस आउटलेट के लाइसेंस की जांच करने की भी अपील की है।
ये खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में प्रॉपर्टी रेट बढ़ने की तैयारी, लोकेशन होगी मर्ज, आम आदमी पर पड़ेगा असर
अडानी के प्रोजेक्ट से आदिवासी परेशान, बोले- खतरे में है आजीविका, सिंगरौली का दौरा कर सकते हैं राहुल गांधी
लाड़ली बहनों को दी धमकी देने वाले मंत्री करण सिंह वर्मा अब भ्रष्ट अफसरों पर बरसे
एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: परीक्षा से पहले हो रही घबराहट, तो इस हेल्पलाइन पर लें फ्री एडवाइस
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA