बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, कहा-नहीं देंगे मुसलमानों को आरक्षण

हुजूर विधानसभा से बीजेपी के विधायक रामेश्नर शर्मा ने प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह नए जिन्ना बन रहे हैं...

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
New Update
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-08T000859.845
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश में मुसलमानों (  Muslims ) को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व प्रोटेम स्पीकर और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के उस बयान पर निशाना साधा है। जिसमें प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh ) के सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की स्थिति को एससी-एसटी से नीचे बताने वाला बयान बताया था। दिग्विजय के बयान पर पलटवार करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह 'नए जिन्ना' बन रहे हैं। गणेशोत्सव में गणपति महाराज की पूजा कर सद्बुद्धि मांगनी चाहिए।

गर्भकाल …

मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…

कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…

आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं…. 

इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

मुसलमान बच्चों को मौलवी बना रहे जिहादी

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ( BJP MLA Rameshwar Sharma ) ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस का शासन 50-52 साल तक रहा, तब कितने मुसलमान कलेक्टर, डॉक्टर, या एसपी बने? उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) और कुछ तथाकथित मौलवी मुसलमान बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हुए जिहादी बना रहे थे। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि सभी जनजातियों का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को दे दिया जाए। 

मुसलमानों को चुनाव लड़वा दें कांग्रेस

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर दिग्विजय सिंह( Digvijay Singh ) मुसलमानों का समर्थन करना चाहते हैं, तो अपने राघौगढ़ की सीट या राहुल और प्रियंका गांधी ( Rahul and Priyanka Gandhi ) के निर्वाचन क्षेत्र से मुसलमानों को चुनाव लड़वा दें। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर मुसलमानों के प्रति इतना लगाव है, तो कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President ) या नेता प्रतिपक्ष (Leader of the Opposition ) मुसलमान को बना दें। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा Digvijay Singh BJP MLA Rameshwar Sharma मुसलमान आरक्षण मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी दिग्विजय सिंह नए जिन्ना