MP के 18 जिलों में नए कार्यालय बनाएगी BJP, 46वें स्थापना दिवस पर एक साथ होगा भूमिपूजन

Anjali Dwivedi | Apr 02, 2026, 12:07 IST
Share
bjp mp 18office bhoomi pujan april 2026
bjp mp 18office bhoomi pujan april 2026

बीजेपी MP के 18 जिलों में नए आधुनिक जिला कार्यालय बनाएगी। सोमवार 6 अप्रैल को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर एक साथ भूमिपूजन होगा। बता दें कि 40 करोड़ रुपए के बजट से बनने वाले ये कार्यालय अगले साल 6 अप्रैल 2027 तक तैयार होंगे।

News In Short

  • भाजपा मध्य प्रदेश के 18 जिलों में नए और आधुनिक जिला कार्यालय बनाएगी।
  • 6 अप्रैल 2026 को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर एक साथ भूमिपूजन होगा।
  • हर कार्यालय पर 1.5 से 2.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे, कुल बजट 40 करोड़ है।
  • ये कार्यालय एक साल में तैयार होंगे और 6 अप्रैल 2027 को लोकार्पण होगा।
  • यह कदम स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले उठाया जा रहा है।

News In Detail

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के 18 जिलों में एक साथ नए जिला कार्यालयों का निर्माण करने जा रही है। सोमवार 6 अप्रैल को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस है और इसी दिन सभी 18 जिलों में एक साथ भूमिपूजन किया जाएगा।

यह वही जिले हैं जहां अब तक पार्टी के पास खुद के स्थायी कार्यालय नहीं थे। पार्टी ने इन जिलों में या तो अपने वित्तीय संसाधनों से जमीन खरीदी है या राज्य सरकार से लीज पर ली है।

किन जिलों में बनेंगे कार्यालय?

प्रदेश के जिन 18 जिलों में ये कार्यालय बनेंगे। उनमें बुरहानपुर, आगर, सीहोर, सीधी, अशोकनगर, अनूपपुर, ग्वालियर, निवाड़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मऊगंज, रतलाम, नीमच, मंदसौर, मैहर, भिंड, इंदौर ग्रामीण और धार ग्रामीण शामिल हैं। इनमें संभागीय मुख्यालय वाले जिले भी हैं जैसे ग्वालियर और इंदौर ग्रामीण, जहां कार्यालय का आकार भी बड़ा होगा।

करोड़ों के बजट से होगा कार्यल का विस्तार

एमपी बीजेपी ने इन कार्यालयों के निर्माण के लिए कुल 40 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। हर कार्यालय पर औसतन 1.5 से 2.5 करोड़ रुपए तक खर्च होने का अनुमान है।

कार्यालयों का आकार जिले के स्तर के अनुसार तय होगा। छोटे जिलों में करीब 8 हजार वर्गफीट, बड़े जिलों में 10 हजार वर्गफीट और संभागीय मुख्यालय वाले जिलों में 12 हजार वर्गफीट में कार्यालय बनेंगे।

क्या-क्या होगा इन कार्यालयों में?

इन कार्यालय सिर्फ बड़ी इमारतें नहीं होंगी, इन्हें पूरी तरह आधुनिक और चुनावी जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। हर कार्यालय में जिलाध्यक्ष और सभी मोर्चा अध्यक्षों के लिए अलग-अलग चेंबर होंगे। जिला पदाधिकारियों की बैठक के लिए व्यवस्था के साथ एक छोटा गेस्टहाउस भी होगा जिसमें दो कमरे रहेंगे।

इसके अलावा एक मीटिंग हॉल, एक कांफ्रेंस हॉल, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, कंप्यूटर रूम और सबसे अहम, एक चुनावी वार रूम भी बनाया जाएगा। यह वार रूम चुनाव के दौरान रणनीति और समन्वय के लिए काम आएगा।

एक साल में लोकार्पण का लक्ष्य

प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन के मुताबिक भूमिपूजन के साथ ही लोकार्पण की तारीख भी तय कर ली गई है। सभी 18 कार्यालय अगले साल 6 अप्रैल 2027 तक तैयार (पार्टी कार्यालय का उद्घाटन) होने चाहिए। यानी निर्माण की समयसीमा ठीक एक साल की रखी गई है।

यह डेडलाइन इसलिए भी अहम है क्योंकि मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव आने वाले हैं। मजबूत जमीनी ढांचा पार्टी के लिए इन चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा।

वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश

प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार 1 अप्रैल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने वर्चुअल बैठक की। इसमें संभाग प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, शैलेंद्र बरूआ, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर

इंदौर में 129 करोड़ का पेट्रोल-डीजल घोटाला, 7 व्यापारियों पर FIR दर्ज

बैंक एफडी घोटाला मामले में दोषी कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की क्या जाएगी विधायकी?

देश में पहली बार किसी IPS अफसर पर 'डिमोशन' का खतरा, EWS सर्टिफिकेट ने खड़ा किया कानूनी पेंच

Tags:
  • बीजेपी
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय जनता पार्टी
  • पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि