यादव वोट बैंक पर सेंधमारी की तैयारी में बीजेपी, एमपी के सीएम मोहन यादव का बिहार दौरा
Pooja Kumari | Jan 18, 2024, 15:09 IST
यादव वोट बैंक पर सेंधमारी की तैयारी में बीजेपी, एमपी के सीएम मोहन यादव का बिहार दौरा
मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव आज बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक के बाद बीजेपी कार्यालय से रवाना होकर सीएम मोहन यादव 4:20 बजे पटना के इस्कॉन टेंपल जाएंगे।
BHOPAL. बिहार में बीजेपी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। इसी प्लानिंग के तहत बीजेपी की नजर अब आरजेडी के वोटबैंक पर है। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का कोर वोटबैंक यादव समाज को माना जाता है। अब, भारतीय जनता पार्टी 'मिशन यादव' के तहत इसी वोटबैंक में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है।
बिहार में लालू यादव पिछड़े वर्ग के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं, जो बीजेपी की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भी हैं, ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नई राजनीतिक जमावट में जुटी है, जिसमें एमपी के सीएम मोहन यादव सबसे अहम किरदार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मोहन यादव बिहार और यूपी में बीजेपी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। बता दें कि आज यानी 18 जनवरी को मोहन यादव बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर हैं। वे यहां बीजेपी कार्यालय में बैठक करेंगे। साथ ही यादव समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी मोहन यादव के जरिए बिहार में यादव वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारियों में जुट गई है।
बता दें कि सीएम मोहन यादव आज करीब 5 घंटे पटना में रहेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मोहन यादव बिहार प्रदेश बीजेपी कार्यलय में विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद वह इस्कॉन मंदिर में पूजा करेंगे। बिहार में पिछले 30 सालों की राजनीति को देखा जाए तो लालू यादव और नीतीश कुमार के आगे आने के बाद दोनों नेताओं की पार्टियां RJD और JDU मुस्लिम और यादवों के बीच मजबूत किलेबंदी करके अपनी सरकारें चलाती रही हैं। इस दौरान बीजेपी ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन सरकार तो चलाई लेकिन खुद कभी सीधे सत्ता में नहीं आ पाई।
लोकसभा चुनाव से पहले सीएम मोहन यादव के बिहार दौरे के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। उनके इस दौरे के बिहार में यादव वोट बैंक से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, जातीय जनगणना के मुताबिक बिहार में करीब 14 प्रतिशत यादव समाज की आबादी है, ऐसे में मोहन यादव को बिहार में बुलाकर बीजेपी यादव वोटर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुटी है। 2 अक्टूबर 2023 को बिहार सरकार ने राज्य की जातीय जनगणना के आंकड़े जारी किए थे। इन आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की आबादी में करीब 14 प्रतिशत यादवों की भागीदारी है। बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से 5 लोकसभा सीटों पर यादव समाज निर्णायक भूमिका में है।
ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं यादव
इस्कॉन मंदिर में करेंगे पूजा
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava