चार महीने की चुप्पी के बाद हरकत में बीजेपी संगठन, 62 जिलों में उतारे प्रभारी

Ramanand Tiwari | Feb 07, 2026, 22:43 IST
Photograph: (thesootr)
बीजेपी ने चार महीने की चुप्पी के बाद 62 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी अब संगठन को सक्रिय करने की दिशा में कदम उठा रही है। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि अब ढिलाई नहीं चलेगी।

News In Short

बीजेपी ने 62 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए।


चार महीने बाद बीजेपी संगठन सक्रिय मोड में आई।


पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया।


बीजेपी ने सख्त निर्देश दिए कि अब ढिलाई नहीं चलेगी।


संगठन की चुनौती अब इन नियुक्तियों की सफलता पर निर्भर करेगी।



News In Detail

मध्यप्रदेश बीजेपी ने आखिरकार वह कदम उठा लिया, जिसकी पार्टी के भीतर लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बने चार महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब जाकर सभी 62 संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह काम पार्टी को काफी पहले कर लेना चाहिए था, मगर देरी के बावजूद इसे संगठन को सक्रिय करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें...



उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे



बैठक के बाद बदली तस्वीर

शनिवार को बीजेपी दफ्तर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संभागीय प्रभारियों, पदाधिकारियों और मोर्चा प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में साफ कहा गया कि संगठनात्मक कामों में अब ढिलाई नहीं चलेगी और जमीन पर पकड़ मजबूत करनी होगी। इसके तुरंत बाद जिला प्रभारियों की सूची जारी होना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें...



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



चुनौतियों की तैयारी के संकेत

पार्टी के भीतर यह सवाल जरूर उठ रहे हैं कि इतनी अहम नियुक्तियों में इतनी देरी क्यों हुई। हालांकि, अब जिला प्रभारियों की घोषणा कर बीजेपी यह संदेश देना चाहती है कि संगठन को फिर से एक्टिव मोड में लाया जा रहा है। यानी देर से सही, लेकिन दिशा अब पॉजिटिव बताई जा रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



Top News : खबरें आपके काम की



सिवनी हवाला कांड: आरोपी वीरेंद्र दीक्षित को हाईकोर्ट से मिली जमानत



सभी 62 जिलों में नियुक्त प्रभारियों की देखें सूची...





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बीजेपी संगठन
  • बीजेपी दफ्तर
  • अजय जामवाल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल