Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, पीएम मोदी मलेशिया पहुंचे, बोले- भारत जल्द करेगा UPI लॉन्च; अमेरिका का भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ खत्म, किसानों को फायदा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (45)

Photograph: (THESOOTR)

पीएम मोदी मलेशिया पहुंचे, बोले- भारत जल्द करेगा UPI सिस्टम लॉन्च

खबरें काम की | top newsप्रधानमंत्री मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत पीएम अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर अपनी कार से किया। मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि भारत जल्द मलेशिया में UPI सिस्टम लॉन्च करेगा, यह कदम दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगा।

अमेरिका ने भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ खत्म किया, किसानों को होगा बड़ा फायदा

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म हो गए हैं। भारतीय कृषि उत्पादों पर अब अमेरिका में जीरो ड्यूटी लागू होगी, जिससे किसानों और मछुआरों को बड़ा फायदा होगा। इसके साथ ही भारत ने अगले 5 साल में 50 हजार करोड़ डॉलर का माल अमेरिका से खरीदने पर सहमति जताई।

अमेरिका ने PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया, नक्शा वायरल

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक व्यापार समझौते का ऐलान किया, जिसमें अमेरिकी ट्रेड ऑफिस ने एक नक्शा साझा किया। इस नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। भारत ने हमेशा जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न हिस्सा माना है।

केंद्रीय मंत्री का ऐलान: पाकिस्तान जा रहा सिंधु का पानी रोका जाएगा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि पाकिस्तान जा रहा सिंधु नदी का पानी अब रोका जाएगा और इसका उपयोग भारत के चार राज्यों – हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की है।

छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 76 लाख का इनाम था घोषित

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें लेता नजर आ रहा है। लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में सुकमा और बीजापुर जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सलमान खान पहुंचे RSS के कार्यक्रम में, मोहन भागवत ने दिया महत्वपूर्ण बयान

मुंबई में शनिवार को RSS के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी शामिल हुए। इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ सभी धर्मों का सम्मान करता है और सत्ता की कोई इच्छा नहीं रखता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संघ राजनीति में सीधे शामिल नहीं है।

ISIS ने शिया मस्जिद धमाके की जिम्मेदारी ली, पाकिस्तान ने भारत को दोषी ठहराया

पाकिस्तान की इस्लामाबाद शिया मस्जिद में हुए धमाके की जिम्मेदारी ISIS ने ली। इस हमले में 31 लोग मारे गए थे और 169 घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने भारत को जिम्मेदार ठहराया, जबकि भारत ने इसे निराधार बताया और कहा कि पाकिस्तान खुद को धोखा दे रहा है।

होली पर 1400 से ज्‍यादा स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, यात्रियों की टेंशन खत्म

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देशभर में 1409 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह पिछले साल की तुलना में एक बड़ी बढ़ोतरी है, ताकि आपकी होली अपनों के साथ घर पर ही मने। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में पारा 30°C पार, बिहार में विजिबिलिटी जीरो

देशभर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही तापमान 32°C के पार जा पहुंचा। वहीं, मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ गई। बिहार के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी भी शून्य तक पहुंच गई। आगामी दिनों में हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, बोलीं- छत्तीसगढ़ आना मुझे घर जैसा लगता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम में कहा कि छत्तीसगढ़ आना उन्हें हमेशा घर जैसा महसूस होता है। यहां की संस्कृति प्राचीन, समृद्ध और सबसे मीठी है। बस्तर पंडुम को लोग केवल आयोजन नहीं, बल्कि उत्सव की तरह जीते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रितु तावड़े BMC महापौर उम्मीदवार, शिंदे गुट ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर चुना

मुंबई के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए BJP और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP की रितु तावड़े ने महापौर पद के लिए नामांकन किया, जबकि शिंदे गुट ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। चुनाव 11 फरवरी को होगा।

अमेरिका ने जारी की 25 हजार अपराधियों की लिस्ट, 89 भारतीय मूल के

अमेरिका ने 25 हजार खतरनाक अपराधियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 89 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। यह सूची होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसमें हत्या, यौन अपराध और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाए गए अवैध आप्रवासी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्पेशल ट्रेन टैरिफ पीएम मोदी top news खबरें काम की
Advertisment